फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two trains were canceled and four were delayed, passengers faced problems

Kurukshetra News: दो ट्रेनें रद्द तो चार देरी से चलीं, यात्रियों ने झेली परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 07:09 AM IST
विज्ञापन
Two trains were canceled and four were delayed, passengers faced problems
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के रेलवे स्टेशन पर वीरवार को दो ट्रेनें रद्द तो चार देरी से चलती रहीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली मंडल के पलवल स्टेशन पर 18 सितंबर तक नॉन इंटरलॉकिंग का चलेगा, जिसके चलते पलवल स्टेशन पर नई सिग्नल प्रणाली चालू करने के लिए पुराने उपकरणों को हटाया जा रहा है। इसका असर रेल यातायात पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्री ट्रेनों का इंतजार करते रहे। हालांकि ट्रेनों की सूचना पहले से जारी होने के चलते स्टेशन पर यात्रियों की संख्या कम रही, लेकिन फिर भी स्टेशन पर पहुंचे यात्री पूछताछ केंद्र पर जाकर ट्रेनों की जानकारी जुटाते रहे। ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को दूसरे संसाधनों पर निर्भर होना पड़ा। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से हर रोज सात हजार के करीब यात्रियों का आना जाना है जबकि ट्रेनों की बात की जाए तो 50 से ज्यादा ट्रेनें अप व डाउन करती हैं।
विज्ञापन





यह ट्रेनें रहेंगी रद्द (अप)
ट्रेन संख्या-----नाम
11057 मुबंई अमृतसर एक्सप्रेस----रद्द
12919 मालवा एक्सप्रेस----रद्द



ये रही देरी से
11077 झेलम एक्सप्रेस एक घंटा 52 मिनट
14507 दिल्ली फाज्लिका एक्सप्रेस--एक घंटा 35 मिनट
18101 टाटा जम्मूतवी एक्सप्रेस---- एक घंटा 38 मिनट
09321 फेस्टिवल स्पेशन--तीन घंटे दो मिनट





बस से सफर करना अब मजबूरी : मुकेश कुमार
मुकेश कुमार का कहना है कि वे जम्मू के लिए मालवा एक्सप्रेस से सफर करना चाह रहे थे, लेकिन ट्रेन रद्द होने के कारण अब बस से सफर करना मजबूरी है। रेलवे स्टेशन पर आने के बाद ही पता चल पाया कि मालवा एक्सप्रेस ट्रेन रद्द की गई है। अब या तो बस का सहारा लेना होगा या फिर किसी दूसरी ट्रेन का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






18 सितंबर तक ट्रेनों के संचालन पर रहेगा असर : शंकर लाल मीणा

स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा का कहना है कि दिल्ली के पास नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है, जिससे दो ट्रेनें रद्द की गई हैं ट्रेनों के बेहतर संचालन के लिए सिग्नल प्रणाली को दुरुस्त किया जा रहा है, इसके कारण 18 सितंबर तक कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed