फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   two students shaved, Kurukshetra

दो विद्यार्थियों ने मुंडन करवाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
two students shaved, Kurukshetra
श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के बाहर मुंडन करवाते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के दो विद्यार्थियों ने 18वें दिन मुंडन कराकर विवि प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। छात्र अर्पित और शुभम ने दोपहर साढ़े 12 बजे विवि के प्रवेश द्वार के पास मुंडन विवि प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। इस दौरान अन्य छात्रों ने काले झंडे लेकर विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इससे पहले विद्यार्थियों ने धरना स्थल से कॉलेज परिसर तक विवि प्रशासन के खिलाफ रोष मार्च निकाला। छात्र अपने हाथों में बैनर लिए नारेबाजी करते हुए कॉलेज परिसर से घूमकर धरना स्थल पर लौटे। इस दौरान छात्रों ने कुलसचिव से बातचीत की, मगर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

वहीं अनशन के तीसरे दिन अमित, सचिन, परवेश व काजल भूख हड़ताल पर रहे। विद्यार्थियों ने कहा जब तक आयुष विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक उनका धरना प्रदर्शन और अनशन जारी रहेगा। उनकी सभी मांगे जायज है। अभी तक उनका धरना प्रदर्शन शांतिमय चल रहा था। अब उनका प्रदर्शन उग्र हो गया है। 18 दिन बीत जाने के बाद उनकी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी पिछले 18 दिन से एमबीबीएस विद्यार्थियों के समान इंटर्नशिप भत्ता तथा स्नातकोत्तर विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति बढ़ाने सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। अपनी मांगों के समर्थन में विद्यार्थी सांसद नायब सैनी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंप चुके हैं। विद्यार्थियों को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का भी समर्थन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed