फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   two realatives die, four missing

दो रिश्तेदार मृत, चार गायब, गांव में शोक

Wed, 10 Feb 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Wed, 10 Feb 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
two realatives die, four missing
लुधियाना के पास माछीवाड़ा के नजदीक सरहिंद नहर में ऑल्टो कार गिरने से एक ही परिवार की तीन महिलाओं व तीन बच्चों की मौत से गांव कठवा में मातम पसरा है। सोमवार प्रात: से आस पड़ोस के किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला है और ग्रामीण शवों के आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


भारी संख्या में ग्रामीण परिजनों के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं और नहर में बही गुरप्रीत व तीनों बच्चों के मिलने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि कार के नहर में डूबने के बाद राजविंद्र तो कार में ही फंसी रह गई थी जबकि मनप्रीत का शव लगभग 12 किलोमीटर आगे दोराहा पुल के पास बरामद हुआ। दोनों शवों का मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन


गांव कठवा के एक्ससर्विस मैन गुरदेव सिंह के बेटे जसजीत सिंह की बहू राजविंद्र, पोता कमलप्रीत, बेटी गुरप्रीत व दोहता कुशलबीर, दूसरी बेटी मनप्रीत व दोहता मनकीरत मारे गए। तीनों बच्चे अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। देर सायं तक तीनों बच्चों के ही शव नहीं मिल पाए थे। गुरदेव के दोनों बेटे जसजीत सिंह व जगजीत सिंह सेना में लांस नायक के पद पर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बंगलुरू में तैनात जसजीत सिंह कुछ दिन पहले ही घर आया था और अपनी बहन गुरप्रीत को उसकी ससुराल में सप्ताह पहले छोड़ कर आया था। जबकि इस हादसे की सूचना के बाद जम्मू में तैनात जगजीत अपने गांव कठवा पहुंचे। हादसे से इतने ज्यादा गमगीन थे कि मुंह से बोल नहीं फूट पा रहे हैं। देर शाम तक राजविंद्र का शव गांव कठवा में और मनप्रीत का शव गांव खुर्दबन लाडवा में पहुंचने की उम्मीद थी।

ये है मामला
अंबाला के गांव शाहपुर निवासी दलबीर सिंह रविवार प्रात: 6 बजे अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर के मामा की बेटी की शादी में भाग लेने के लिए पंजाब के नवांशहर के रतनाणा गांव में गया था। आल्टो कार में उसके साथ उसकी पत्नी गुरप्रीत, बेटा कुशलवीर, गांव कठवा से सालाहार राजविंद्र व उसका बेटा कमलप्रीत और गांव खुर्दबन से साली मनप्रीत व उसका बेटा मनकीरत थे।


सोमवार प्रात: 6 बजे वह शादी से निपटकर वापिस अपने गांव के लिए रवाना हुए थे कि माछीवाड़ा से लगभग 3 किलोमीटर दूर एक खतरनाक मोड़ के पास कार सरहिंद नहर में गिर गई। कार चला रहे दलबीर सिंह तो जैसे तैसे नहर से बाहर निकल गए लेकिन बाकी तीनों महिलाएं व तीनों बच्चे डूब गए। राजविंद्र और मनप्रीत का शव बरामद हो गया है। गुरप्रीत व तीनों बच्चे नहर में बह गए जिनका अभी तक कोई अता पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed