{"_id":"693dc859c5223653cd07405a","slug":"two-people-will-be-able-to-get-light-through-the-eyes-of-rani-insan-of-ward-11-kurukshetra-news-c-244-1-pnp1001-148769-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: वार्ड-11 की रानी इन्सां की आंखों से दो को मिल पाएगी रोशनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: वार्ड-11 की रानी इन्सां की आंखों से दो को मिल पाएगी रोशनी
Sun, 14 Dec 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
परिजनों को प्रोत्साहित करते जन सेवा दल के प्रधान। स्रोत : दल
पानीपत। वार्ड-11 की 48 वर्षीय रानी इन्सां की आंखों से दो लोगों को रोशनी मिलेगी। परिजनों ने उनकी इच्छा को पूरा कर उनकी आंखों का दान किया गया है। उन्होंने डेरा सच्चा सौदा में नेत्रदान के लिए आवेदन किया था। जनसेवा दल ने परिजनों को प्रोत्साहित किया, इनके साथ शाह सतनाम ग्रीन एस वेल्फेयर कमेटी के सेवादार, साध संगत, परिजन व रिश्तेदार भी साथ रहे। प्रधान कृष्ण मनचंदा ने कहा कि नेत्रदान सबसे बड़ा दान होता है। वार्ड-11 की रानी इन्सां ने नेत्रदान कर बड़ी मिसाल पेश की है। रानी इन्सां अपने पीछे बेटे सावन इन्सां तीन बेटी संजना, कोमल और काजल इन्सां को छोड़ गई। डेरा सच्चा सौदा के सेवादार रमेश इन्सां ने बताया कि रानी इन्सां सरल स्वभाव की घरेलू महिला थी। उनके मन में हर वक्त सेवा का जज्बा भरा रहता था। वे हर सेवा कार्य को पूरी लग्न के साथ करती थी। उन्होंने जीते जी जहां मानवता की सेवा की, वहीं मरने के बाद नेत्रदान किया।
विज्ञापन

परिजनों को प्रोत्साहित करते जन सेवा दल के प्रधान। स्रोत : दल
विज्ञापन