{"_id":"56edaed24f1c1b06068b4db0","slug":"two-people-try-to-atm-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों ने किया था एटीएम लूटने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लोगों ने किया था एटीएम लूटने का प्रयास
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 20 Mar 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टेट बैंक के लाडवा में एटीएम बूथ से पैसे लूटने की कोशिश करने के वाले दो लोग थे। दोनों ने मुंह पर कपड़ा लपेटा हुआ था। पुलिस ने अब मामले में इश्तहार जारी किए हैं। पुलिस के अनुसार एटीएम बूथ को क्षतिग्रस्त करने वालों ने उस रात 12 बजे के बाद एटीएम बूथ को लूटने का प्रयास किया था और बूथ में घुसने के बाद पहले उन्होंने सीसीटीवी कैमरों को ही क्षतिग्रस्त किया था ताकि उनकी पहचान न हो सके। सीसीटीवी कैमरों को तोड़ने से पहले आई फोटो को पुलिस ने जारी किए इश्तहार में छापकर लोगों से अपील की है कि इन दोनों की पहचान होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
गौरतलब है कि लुटेरों ने शनिवार 5 मार्च की मध्यरात्रि को लाडवा अनाज मंडी के बाहर लगे भारतीय स्टेट बैंक की एटीएम मशीन को तोड़कर उसमें रखी नकदी लूटने का प्रयास किया था, लेकिन वह असफल रहे। उस समय एटीएम मशीन में लगभग 33 लाख रुपये की नकदी थी, वहीं मौके से गार्ड भी नदारद था। सुबह छह बजे दूसरे गार्ड के ड्यूटी पहुंचने पर पता चला। पुलिस ने बैंक की लाडवा शाखा के पर्सनल बैंकिंग के प्रबंधक पवन अग्रवाल की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। घटना के बाद तीन दिन की छुट्टी होने व बाद में एटीएम बूथ के न खुल पाने से इसे एक सप्ताह बाद कटर से काटकर खोलना पड़ा था और अंदर फंसी राशि निकाली गई थी।