फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two parties clashed over road dispute

Kurukshetra News: रास्ते के विवाद पर दो पक्ष भिड़े

Mon, 18 May 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 18 May 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed over road dispute
लाडवा। रादौर रोड़ पर सत्यम एनक्लेव में कालोनी वासी व प्रॉपर्टी डीलरों में रास्ते को लेकर विवाद हो गया, जिससे दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। विवाद बढ़ता देख पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। कालोनी वासी दुर्गेश गोयल, सुमित, सुनील आदि ने बताया कि साल 2009 में सत्यम एनक्लेव कॉलोनी काटी गई थी। जिसमें लगभग 60 के आसपास परिवार रहते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से कॉलोनी के चारों तरफ दीवारें बनाई गई थी। पिछले कुछ समय से कुछ प्रॉपर्टी डीलर साथ में कॉलोनी काट रहे हैं और कालोनी की दीवार को तोड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन

दीवार टूटने तथा दूसरी कॉलोनी में रास्ता होने पर उनकी कालोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा जाएगा। कॉलोनीवासी दुर्गेश गोयल ने बताया कि सभी कॉलोनीवासी एकजुट हैं और वे किसी भी कीमत पर दीवार तोड़ने नही देंगे। वहीं दूसरे पक्ष से रामनिवास बंसल,अनुज बंसल आदि ने बताया कि सत्यम में रहने कालोनी वासी बीच सड़क में मंदिर का निर्माण कर रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी महिंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में दीवार व गली को लेकर बहस हो गई थी। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत करवाया दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed