फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two parties clash in Shoragir colony, woman dies after being hit by brick

Kurukshetra News: शोरगिर बस्ती में दो पक्ष भिड़े, ईंट लगने से महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Two parties clash in Shoragir colony, woman dies after being hit by brick
कुरुक्षेत्र। शहर की शोरगिर बस्ती में देर शाम हुए झगड़े के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की शिनाख्त रोशनी देवी 35 के रूप में हुई है। रोशनी लोगों के घरों में झाड़ू-पोछा लगाने का काम करती थी। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं झगड़े के बाद बस्ती में पुलिस बल को तैनात किया गया है। अभी मृतक महिला के परिजनों की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार को नारकोटिक्स कंट्राेल ब्यूरो की टीम ने इस बस्ती की रहने वाली एक महिला को गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। महिला की गिरफ्तारी को लेकर बस्ती में दो पक्ष बन गए थे, जिसमें आरोपी महिला के परिजन दूसरे पक्ष पर उसे पकड़वाने के आरोप लगा रहे थे। इस बात को लेकर दोनों पक्ष में कल से तनाव बना हुआ था, जिसमें दोनों वीरवार शाम देर शाम आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों की ओर मकान की छत से ईंट-पत्थर फेंके गए। इसी दौरान अपने घर के बाहर पानी भर रही रोशनी के सिर में किसी ने ईंट मार दी। घायल अवस्था में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। झगड़े में महिला के देवर रोहित सहित अन्य एक व्यक्ति प्रदीप को भी चोट आई है। परिजन बस्ती के ही कई लोगों पर हत्या के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


पुलिस कर रही मामले की छानबीन
थाना कृष्णा गेट प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। आज शुक्रवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed