फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two named for attempt to rape and assault

दुष्कर्म का प्रयास व मारपीट करने के आरोप में दो नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Two named for attempt to rape and assault
पुलिस ने दुष्कर्म की कोशिश, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो लोगों को नामजद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक गांव वासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव कारामशरण अकसर उसे देखकर गंदे गाने गाकर अश्लील हरकतें करता था। आरोपी मौका पाकर उसका पीछा करता था और दोस्ती करने के लिए दबाव भी बनाता था। उसके परिजनों ने एक नया घर बनाया हुआ है। वह 15 अगस्त की सुबह अपने नए घर में झाड़ू लगा रही थी। तभी अचानक रामशरण ने पीछे से आकर उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी गला दबाया और उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। यह बात उसने अपने परिजनों बताई तो उसके घरवालों ने आरोपी से पूछताछ की, जिस पर आरोपी ने अपने परिजनों के साथ उसके परिवार से मारपीट की। आरोपी के भाई राजेश ने उसकी सास के हाथों को दांतों से काट लिया और कोहनी मार कर दांत तोड़ दिया। जाते-जाते आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed