{"_id":"674518c1bc6d4e696005c274","slug":"two-more-new-cases-including-woman-found-figure-reaches-265-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-127391-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: महिला समेत दो और नए केस मिले, 265 पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: महिला समेत दो और नए केस मिले, 265 पहुंचा आंकड़ा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में डेंगू ने सात साल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। पिछले साल डेंगू के 263 रिकॉर्ड मामले दर्ज हुए थे, मगर सोमवार को महिला समेत दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से डेंगू का नया रिकॉर्ड कायम हो गया। हालांकि अभी डेंगू के और भी मामले सामने आ सकते हैं। सोमवार को टीम ने वार्ड-दो, तीन, 18, 24, आकाश नगर, श्याम कॉलोनी समेत अन्य जगह से डेंगू संदिग्ध 52 लोगों के सैंपल एकत्रित किए।
इन सैंपल को जांच के लिए सेक्टर-चार के पॉली क्लीनिक भेजा गया, जबकि एक दिन पहले लिए गए 20 सैंपल की जांच में कल्याण नगर से एक 54 वर्षीय महिला और अजरानी गांव से 47 साल के व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अभी तक 3,251 डेंगू संदिग्धों के सैंपल की जांच कर 265 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए। अभी डेंगू के और मामले सामने आ सकते हैं, क्योंकि विभाग साफ कर चुका है कि दिसंबर तक अभियान जारी रहेगा। उधर, विभाग की टीमें रक्त पट्टिका, एंटी लारवा व मच्छर गतिविधियां चलाने के साथ लोगों को जागरूक रही हैं, साथ ही पानी की बगैर ढक्कन वाली टंकियाें पर चुनरी या कपड़ा बांधा जा रहा है। सोमवार को छह जगहों से मिले मच्छर के लारवा को नष्ट किया गया है साथ ही दूसरी बार लारवा मिलने पर दो घरों को नोटिस दिया गया।
सात साल के शिखर पर पहुंचा डेंगू
इस बार डेंगू का प्रकोप सात साल के शिखर पर पहुंच चुका है। विभाग के मुताबिक साल 2017 में डेंगू के 126 मामले दर्ज हुए थे, जबकि अगले ही साल डेंगू के सिर्फ 18 मामलों की पुष्टि हुई थी। इसके अगले दो साल 2019 व 2020 में यहां डेंगू का कोई मामला उजागर नहीं हुआ था, मगर साल 2019 में तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ 109 पर पहुंचा था। अगले साल 2022 में डेंगू के 25 मामलों की गिरावट दर्ज हुई थी, मगर पिछले साल डेंगू ने नया रिकॉर्ड 263 स्थापित किया था। इस साल यह रिकॉर्ड भी टूट गया। इस बार सोमवार तक 265 मामलों की पुष्टि होने के साथ एक किशोर समेत डेंगू संदिग्ध पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
लगातार रिकवर हो रहे डेंगू के मरीज : डॉ. प्रदीप कुमार
जिला मलेरिया एवं सर्वेक्षण अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि अब डेंगू के कम मामले सामने आ रहे हैं। साथ ही मरीज भी रिकवर हो रहे हैं। कुल 265 पॉजिटिव में से 260 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी पांच मरीज सक्रिय हैं, जिनमें से एक को अस्पताल तो अन्य का घर पर उपचार दिया जा रहा है। डेंगू के मामले मिलने तक अभियान जारी रहेगा।
किस साल में कितने मामले
साल-- -- -- -- -- -- -- -- -- मामले
2017-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- 126
2018-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- 018
2019-20-- -- -- -- -- -- -- -- 000
2021-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- 129
2022-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- 104
2023-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- 263
2024 नवंबर 25 तक-- -- 265
विज्ञापन
इन सैंपल को जांच के लिए सेक्टर-चार के पॉली क्लीनिक भेजा गया, जबकि एक दिन पहले लिए गए 20 सैंपल की जांच में कल्याण नगर से एक 54 वर्षीय महिला और अजरानी गांव से 47 साल के व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अभी तक 3,251 डेंगू संदिग्धों के सैंपल की जांच कर 265 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए। अभी डेंगू के और मामले सामने आ सकते हैं, क्योंकि विभाग साफ कर चुका है कि दिसंबर तक अभियान जारी रहेगा। उधर, विभाग की टीमें रक्त पट्टिका, एंटी लारवा व मच्छर गतिविधियां चलाने के साथ लोगों को जागरूक रही हैं, साथ ही पानी की बगैर ढक्कन वाली टंकियाें पर चुनरी या कपड़ा बांधा जा रहा है। सोमवार को छह जगहों से मिले मच्छर के लारवा को नष्ट किया गया है साथ ही दूसरी बार लारवा मिलने पर दो घरों को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन
सात साल के शिखर पर पहुंचा डेंगू
इस बार डेंगू का प्रकोप सात साल के शिखर पर पहुंच चुका है। विभाग के मुताबिक साल 2017 में डेंगू के 126 मामले दर्ज हुए थे, जबकि अगले ही साल डेंगू के सिर्फ 18 मामलों की पुष्टि हुई थी। इसके अगले दो साल 2019 व 2020 में यहां डेंगू का कोई मामला उजागर नहीं हुआ था, मगर साल 2019 में तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ 109 पर पहुंचा था। अगले साल 2022 में डेंगू के 25 मामलों की गिरावट दर्ज हुई थी, मगर पिछले साल डेंगू ने नया रिकॉर्ड 263 स्थापित किया था। इस साल यह रिकॉर्ड भी टूट गया। इस बार सोमवार तक 265 मामलों की पुष्टि होने के साथ एक किशोर समेत डेंगू संदिग्ध पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
लगातार रिकवर हो रहे डेंगू के मरीज : डॉ. प्रदीप कुमार
जिला मलेरिया एवं सर्वेक्षण अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि अब डेंगू के कम मामले सामने आ रहे हैं। साथ ही मरीज भी रिकवर हो रहे हैं। कुल 265 पॉजिटिव में से 260 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी पांच मरीज सक्रिय हैं, जिनमें से एक को अस्पताल तो अन्य का घर पर उपचार दिया जा रहा है। डेंगू के मामले मिलने तक अभियान जारी रहेगा।
किस साल में कितने मामले
साल
2017
2018
2019-20
2021
2022
2023
2024 नवंबर 25 तक