फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two more farmers arrested for burning stubble

Kurukshetra News: पराली जलाने के आरोप में दो ओर किसान गिरफ्तार

Tue, 12 Nov 2024 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 12 Nov 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Two more farmers arrested for burning stubble
कुरुक्षेत्र। जिले में फसल अवशेष जलाने के आरोप में दो और किसानों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें एक महिला किसान भी शामिल है। अभी तक पुलिस की ओर से 73 मामले दर्ज कर 68 किसानों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसके अलावा 91 किसानों की रिकार्ड में रेड एंट्री की जा चुकी है।
विज्ञापन

प्रशासन की सख्ती के बावजूद पराली जलाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब तक हरसेक के जरिए 130 से ज्यादा जगहों पर फसल अवशेषों में आग लगाने की सूचना मिल चुकी है। हालांकि इनमें से 34 जगहों की सूचना सही नहीं मिली तो 20 जगहों पर स्टॉक या फिर फसल अवशेष से बाहर आग लगी मिली है। ऐसे में प्रशासनिक तौर पर अभी 72 जगहों पर मिली घटनाओं के चलते ही कार्रवाई की गई है। अब गांव लखमड़ी व रामनगर में फसल अवशेषों में आग की घटनाएं सामने आई तो शिकायत मिलने पर पुलिस ने न केवल महिला सहित दो किसानों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया बल्कि उन्हें गिरफ्तार भी किया गया। इनमें महिला किसान लखमडी गांव और दूसरा किसान रामनगर गांव जिला कुरुक्षेत्र का है।
विज्ञापन

कृषि उपनिदेशक डॉ कर्मचंद का कहना है कि हर किसान को फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान को गंभीरता से लेना चाहिए। अधिकतर किसान जागरूक हो चुके हैं जबकि प्रशासन की ओर से अभी भी किसानों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही सख्ती भी जारी है। किसानों को फसल अवशेषों में आग लगाने से गुरेज करना चाहिए तो सरकार की योजनाओं का फायदा उठाएं। अभी तक 91 किसानों की रेड एंट्री की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed