फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two more arrested for burning crop residue

Kurukshetra News: फसल अवशेष जलाने के आरोप में दो और गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Two more arrested for burning crop residue
कुरुक्षेत्र/ शाहाबाद। फसल अवशेष जलाने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रायमाजरा और लाैहारा गांव के रहने वाले हैं। जिला पुलिस फसल अवशेष जलाने के कुल 69 मामले दर्ज कर 52 किसानों को गिरफ्तार चुकी है। पुलिस प्रवक्ता मंजीत पांचाल ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत जिले में फसल के अवशेषों की जलाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इस पर नजर रखने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने ग्राम स्तर पर कमेटी बना रखी है। विभाग के उप-निदेशक कर्म चंद के नेतृत्व में कमेटी की जांच में रायमाजरा में एक एकड़ की जमीन पर अवशेष में आग लगाई हुई पाई गई थी। शिकायत पर पुलिस ने 22 अक्तूबर को थाना शाहाबाद में मामला दर्ज किया था। दूसरा मामला लाडवा के लौहारा गांव का सामने आया था, जिसमें मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed