फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two more accused of attacking Dhaba operator arrested

Kurukshetra News: ढाबा संचालक पर हमला करने के दो और आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Two more accused of attacking Dhaba operator arrested
कुरुक्षेत्र। ढाबा संचालक पर हमला करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अभिषेक उर्फ सिंगारा निवासी सिरसमा व रिति उर्फ गिल हाल निवासी सरस्वती काॅलोनी समेत पांच आरोपियों को पकड़ चुकी है।
विज्ञापन

थाना सदर में दर्ज शिकायत में भवर सिंह निवासी कठवा ने बताया था कि उसके साले श्रवण कुमार निवासी बलवाखेड़ी जिला मुजफ्फरनगर ने मसाना गांव के पास अपना ढाबा खोल रखा है। नौ दिसंबर की रात श्रवण कुमार शराब लेने के लिए मसाना ठेके पर गया था। यहां पर उसकी ठेके के सेल्समैन के साथ कहासुनी हो गई थी। अगले दिन ठेकेदार कौशल इंद्र, मोहित, नरेंद्र, बादल व अन्य दो लोग गाड़ी में सवार होकर उसके साले के ढाबा पर आए और उसे जान से मारने की धमकी व गाली-गलौज कर चले गए थे।
विज्ञापन

11 दिसंबर को उसके पास समय सुबह करीब 3.30 बजे डायल 112 से उसके साले के साथ मारपीट की सूचना मिली थी। ढाबे पर से पता चला कि रात करीब दो बजे कौशल इंद्र, मोहित, नरेंद्र, बादल, मंजू, सुखविंद्र उर्फ सुखी, रजत, राहुल व 7-8 लोगों ने हथियारों से लैस होकर उसके साले हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया था। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी मनविंद्र सिंह, रजत व साहिल को गिरफ्तार किया था। आगामी कार्रवाई में अभिषेक व गिल को काबू करके अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed