फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two more accused arrested in murder case

Kurukshetra News: मारपीट कर हत्या करने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 May 2026 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 17 May 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested in murder case
कुरुक्षेत्र। मारपीट करके हत्या करने के मामले में सीआईए एक की टीम ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों की पहचान शाहाबाद कालोनी के मारकंडा निवासी मुन्ना उर्फ देवास व खरतवाडा मोहल्ला के रहने वाले साहिल के रूप में हुई हैं।
विज्ञापन




पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल के अनुसार खरतवाडा मोहल्ला शाहाबाद के रहने वाले उज्जवल ने पुलिस को दी बयान में बताया कि वह अंबाला में पढ़ाई करता है। आठ अप्रैल को वह अपने दोस्त अभय प्रताप व राजीव कुमार के साथ मिल रोड स्थित दुकान पर मौजूद थे। करीब शाम छह बजे एक कार उनकी दुकान के आगे रुकी जिसमें से पांच से छह युवक उतरे और उनके साथ गाली-गलोच करते हुए उनपर डंडों, बिंडों तथा गंडासी से हमला कर दिया। राजीव मौके से भाग गया तो आरोपियों ने अभय प्रताप को चोटें मारी। उन्होंने घायल अभय प्रताप को सरकारी अस्पताल शाहाबाद तथा बाद में निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच हुडा चौकी शाहाबाद को सौंपी गई। 10 अप्रैल को टीम ने मामले में मारकंडा कालाेनी के रहने वाले आरोपी दर्शन सिंह, माजरी मोहल्ला के साहिल व पुष्पेंद्र को गिरफ्तार किया था। 18 अप्रैल को उपचार के दौरान घायल अभय प्रताप की मौत हो गई। 21 अप्रैल टीम ने मामले में मुगल माजरा के रहने वाले देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर आरोपियों से वारदात में प्रयोग कार व छह डंडे बिंडे बरामद किए गए। अब टीम ने आगामी कार्रवाई करते हुए आरोपी मुन्ना उर्फ देवास व साहिल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed