फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two more accused arrested in hand grenade case

Kurukshetra News: हैंड ग्रेनेड मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 May 2026 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 17 May 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested in hand grenade case
शाहाबाद। शुगर मिल के पास स्थित महादेव मोटर यार्ड में खड़ी स्क्रैप कार से मिले हैंड ग्रेनेड मामले में एसटीएफ और जांच एजेंसियों ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पिहोवा निवासी बलजीत व ठोल गांव निवासी चंद्रपाल के रूप में हुई है। इन्हीं आरोपियों ने गुप्ता ईंट भट्टे के पास हैंड ग्रेनेड को छुपाया था। आरोपियों ने पूछताछ में चौकाने वाले खुलासे किए हैं कि उन्होंने विदेश में बैठे अपने आकाओं के इशारों पर कई बार इस जगह पर ग्रेनेड छुपाए व उठाए हैं। जाुंच अधिकारी दलजीत सिंह के अनुसार दोनों आरोपियों को सूर्य प्रताप सिंह उर्फ नोनी राणा द्वारा पुलिस रिमांड के दौरान दी गई जानकारी के आधार पर पकड़ा गया। वहीं नोनी राणा का रिमांड पूरा होने के बाद उसे भी जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। तीनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि विदेश में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर उन्होंने शाहाबाद-लाडवा रोड पर स्थित गुप्ता ईंट भट्ठे के पास झाड़ियों में दो हैंड ग्रेनेड कई बार छिपाए और कई बार वहां से उठाए थे।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि बाद में विदेश से मिले निर्देश के बाद सूर्य प्रताप सिंह नोनी राणा ने एक ग्रेनेड उठाकर अपनी वर्कशॉप में खड़ी स्क्रैप कार में छिपा दिया था। हालांकि दूसरा ग्रेनेड किसने उठाया और कहां ले जाया गया, इसकी जानकारी फिलहाल किसी आरोपी ने नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed