{"_id":"6643f769154256c63b06f4f7","slug":"two-more-accused-arrested-for-stealing-from-nri-womans-house-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-118125-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एनआरआई महिला के घर से चोरी करने दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एनआरआई महिला के घर से चोरी करने दो और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। दो महीने एनआरआई महिला के घर से जेवर व विदेशी मुद्रा चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस अंकित उर्फ सागर निवासी तिलक काॅलोनी व सुनील कुमार निवासी पुराना बाजार पिहोवा सहित 10 आरोपियों को पकड़ चुकी है। थाना सदर में सात मार्च को दर्ज शिकायत में राज कौर निवासी चननपुरा छैलो ने बताया था कि उसकी बहन सतवंत कौर निवासी स्याणा खुर्द अपने परिवार के साथ जर्मनी में रहती है। वह उसके मकान की देखरेख करती है। कुछ दिन पहले उसकी छोटी बहन परमिंद्र कौर की मौत हो गई थी। इसलिए तीन मार्च को करीब तीन साल बाद उसकी बड़ी बहन सतवंत कौर अपने गांव आई थी। छह मार्च को वह अपनी छोटी बहन के भोग में शामिल होने के लिए छैलो गए थे। अगली सुबह पड़ोसी ने उसे फोन पर घर का ताला टूटा होने की सूचना दी थी।
वह गांव वापस आए तो उनके घर के सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। चोर घर की अलमारी में रखे बैग से 25 तोले सोने के जेवर तथा 1100 यूरो चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए 20 मार्च को आरोपी जगदीश निवासी तिलक काॅलोनी व अखिलेश पासवान निवासी पिहोवा को प्रोडक्शन वारंट गिरफ्तार करके चोरीशुदा जेवर बरामद किए थे। 26 मार्च को पुलिस ने दो और आरोपी गुरवीर सिंह उर्फ बीरू निवासी पुराना बाजार व संदीप उर्फ संजू निवासी गुलडेहरा को गिरफ्तार करके बकाया जेवर बरामद किए थे। एक अप्रैल को आरोपी खुशप्रीत और उसकी ताई लखविंद्र कौर, प्रिंस व प्रिंस बाजवा को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने दाे और आरोपी अंकित व सुनील को गिरफ्तार किया है।