फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two more accused arrested for attacking student

Kurukshetra News: छात्र पर हमला करने के दो और आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested for attacking student
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्रावास परिसर में एक छात्र पर हमला कर उसे चोट पहुंचाने के मामले में थाना केयूके पुलिस टीम ने कैथल जिले के रामगढ़ पांडवा के रहने वाले मनीष व करनाल जिला के बस्ती गांव के निवासी सचिन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में पहले भी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

28 मई को जिला यमुनानगर के गांव डडवा निवासी उदय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह कुवि का छात्र है और टैगोर हॉस्टल में रहता है। 26 मई की रात करीब एक बजे उसके पास दोस्त का फोन आया कि कुछ युवकों के साथ उसका झगड़ा हो गया है। वह अपने एक और दोस्त के साथ उसे बचाने के लिए जा रहा था। उसी समय देवीलाल छात्रावास के पास छह से सात युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर उदय को गंभीर चोट पहुंचाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। दो जून को थर्ड गेट चौकी टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनसे भी हथियार बरामद हुए थे। बुधवार को टीम ने उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed