फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two miscreants riding a bike snatched the laborer's mobile on the pretext of lift

Kurukshetra News: लिफ्ट के बहाने मजदूर का मोबाइल छीन भागे बाइक सवार दो बदमाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants riding a bike snatched the laborer's mobile on the pretext of lift
कुरुक्षेत्र। लाडवा-पिपली रोड पर गांव ब्राहण के पास बाइक सवार दो युवक लिफ्ट देने के बहाने एक मजदूर से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। मजदूर ने उनको पकड़ने की कोशिश भी की, मगर वे भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

थाना लाडवा में दर्ज शिकायत में बहराइच (यूपी) के रहने वाले दिनेश कुमार ने बताया कि वह मथाना के एक ईंट भट्ठे पर नौकरी करता है। वह अपने किसी निजी काम से लाडवा गया था। लाडवा से काम निपटाने के बाद वह मथाना लौट रहा था। रास्ते में वह गांव ब्राहण मोड़ के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार दो युवक उसके पास आकर रुके। लिफ्ट देने की बात कहकर वे उसे डराने-धमकाने लगे और जोर-जबरदस्ती करते हुए उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। उसने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश भी की, मगर वे भागने में कामयाब रहे। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति ने बाइक का नंबर नोट कर लिया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। वहीं पुलिस बाइक नंबर के आधार पर वारदात को सुलझाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed