फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two minor accused of theft arrested

Kurukshetra News: चोरी करने के दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Two minor accused of theft arrested

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिछले महीने दुकान से चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अनाज मंडी चीका जिला कैथल निवासी नाबालिग आरोपियों से चोरीशुदा मोबाइल बरामद हुए। थाना केयूके में 20 अप्रैल को दर्ज शिकायत में महेश कुमार निवासी कुरुक्षेत्र ने बताया था कि उसकी मोबाइल की दुकान है। 20 अप्रैल की सुबह वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा मिला। चोर उसकी दुकान से काफी सामान चुराकर फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया। अदालत के आदेश से दोनों को बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया।






बाइक व स्कूटी चुराने के दो आरोपी धरे

कुरुक्षेत्र। अलग-अलग मामले में बाइक और स्कूटी चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना शहर थानेसर में दो दिसंबर को दर्ज शिकायत में मिलन कुमार निवासी रतगल ने बताया था कि एक दिसंबर की रात को उसने अपनी बाइक अपने घर के बाहर खड़ी किया था। अगली सुबह उसकी बाइक चोरी हो गई थी। वहीं 27 अप्रैल को थाना शहर थानेसर में मंजीत सिंह निवासी कुरुक्षेत्र ने बताया था कि 27 अप्रैल को उसकी स्कूटी जिला कचहरी के गेट नंबर-तीन से चोरी हो गई थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए बाइक चोरी के आरोप में आकाश निवासी शास्त्री नगर तथा स्कूटी चोरी के आरोप में रोहित निवासी शोरगिर बस्ती को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। अदालत के आदेश से आरोपियों को कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन











विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed