फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two members of vehicle thief gang arrested, 14 bikes and two cars recovered

वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 14 बाइक व दो कार बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Two members of vehicle thief gang arrested, 14 bikes and two cars recovered
पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को काबू किया है। उनके कब्जे से चोरी की 14 बाइक और दो कार भी बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। आरोपियों की पहचान गुरमीत वासी चम्मू कलां व लक्खा वासी संत नगर कॉलोनी इस्माईलाबाद के रूप में हुई है। दोनों आरोपी कुरुक्षेत्र सहित अन्य जिलों से भी चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके है।
विज्ञापन

डीएसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि 16 सितंबर को प्रवीन वासी कनीपला ने थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 सितंबर को उसने अपनी बाइक सेक्टर-17 में खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह वापस आया तो उसकी बाइक चोरी हो गई थी। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच आईसीए-2 को सौंप दी गई। जांच के दौरान सूचना मिलने पर पुलिस ने 17 अक्तूबर को गिरोह के दो सदस्य गुरमीत व लक्खा को गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कुरुक्षेत्र अलावा अन्य कई जगहों से सात बाइक चोरी की थी। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दो बाइक लाडवा, दो शाहाबाद, दो थानेसर और एक बाइक इस्माईलाबाद से चोरी थी। इसके अलावा चंडीगढ़, करनाल, अंबाला, यमुनानगर व पटियाला से भी वे सात बाइक चोरी कर चुके हैं। आरोपियों ने पंचकूला और डेराबस्सी (पंजाब) से दो कार भी चोरी करने की बात कुबूल की। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 14 बाइक और दो कार बरामद कर लीं और उन्हें अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

डीएसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वे चोरी को अंजाम देते समय वह अपने सहयोगी की मदद लेते थे। आरोपी ने बताया कि वह किसी पार्किंग के पास बैठ जाते थे और आने-जाने वाले व्यक्तियों पर नजर रखते थे। जब कोई व्यक्ति पार्किंग में अपनी बाइक खड़ी करके जाता था तो उनका एक साथी उस व्यक्ति का कुछ दूर तक पीछा करके देखता था कि वह कहां तक जा रहा है। उसके बाद उनका एक साथी पार्किंग में खड़ी बाइक का लॉक तोड़कर बाइक लेकर फरार हो जाता था। आरोपियों ने यह भी बताया कि वह हरियाणा व पंजाब से बाइक चोरी करके बाहर किसी बड़े शहर में बेचने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed