{"_id":"672e7aff3b113a9e040d40b7","slug":"two-married-women-died-under-suspicious-circumstances-at-different-places-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-126635-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध परिस्थिति में दो विवाहिताओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध परिस्थिति में दो विवाहिताओं की मौत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। सेक्टर-दो में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त मोनिका 30 निवासी सेक्टर दो के रूप में हुई। उधर, बाखली गांव में भी 24 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। करीब पांच महीने पहले ही युवती की शादी हुई थी।
पुलिस को दिए बयान में जसबीर सिंह निवासी रोहतक ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त है। उसने अपनी बेटी मोनिका की शादी वर्ष 2017 में विजय निवासी सेक्टर-दो के साथ की थी। उसकी बेटी अक्सर बीमार हो जाती थी। वीरवार को अचानक उसकी बेटी की तबीयत खराब हो गई थी। उस समय उसकी बेटी घर पर अकेली थी, जिसने गलती से घर पर रखी कोई पुरानी दवा खा ली। इससे उसकी बेटी की तबीयत और ज्यादा खराब हो गई। कुछ देर बाद उसका दामाद विजय घर आया तो उसने मोनिका को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां उपचार के दौरान उसकी बेटी की मौत हो गई।
उधर, थाना सदर पिहोवा पुलिस को बयान में प्रवीन कुमार निवासी बाखली ने बताया कि पांच महीने पहले 18 अप्रैल को उसकी शादी पिल्लूखेड़ा जिला जींद की रहने वाली ज्योति के साथ हुई थी। उनकी शादीशुदा जिंदगी ठीक चल रही थी। गत दिवस उसकी भाभी और ज्योति घर पर ही थे तभी उसे सूचना मिली कि ज्योति ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। वह तुरंत घर आया और उसे शहर के निजी अस्पताल ले गया। यहां उपचार के दौरान उसकी पत्नी ज्योति की मौत हो गई। पुलिस ने बयान के आधार पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर दोनों शव के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिए।