{"_id":"0ab16dc071afd1298146e8bc20aa4b3e","slug":"two-injured-in-road-accident-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसो में दो घायल, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसो में दो घायल, एक रेफर
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 15 Jul 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद। लाडवा रोड शुगर मिल के नजदीक दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत में मोटर साइकिल सवार घायल हो गए।
घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद साहा निवासी मोहन लाल को गंभीर अवस्था के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
मोहन लाल के सहयोगी मदन मोहन शर्मा ने बताया कि मोहन लाल बिजली विभाग में कार्यरत है और अपनी ड्यूटी पर शुगर मिल स्थित कंपलेंट सेंटर में जा रहा था कि रास्ते में अचानक उसकी टक्कर दूसरी मोटरसाइकिल से हो गई, जिससे वह घायल हो गया।
वहीं दूसरी ओर जीटी रोड पर खानपुर मोड़ के नजदीक कार की टक्कर से एक मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया। पुलिस को दी अपनी शिकायत में जसविंद्र सिंह ने बताया कि कार चालक ने अपनी कार को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए जीटी रोड पर खानपुर मोड़ के नजदीक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उसकी पत्नी गुरविंद्र घायल हो गई। राहगीरों की सहायता से उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी।