फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two including woman held with drugs

Kurukshetra News: नशीले पदार्थ के साथ महिला समेत दो काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two including woman held with drugs
कुरुक्षेत्र। सीआईए-दो की टीम ने एक महिला सहित दो लोगों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रतन लाल और शमनूर निवासी खटेटा जिला बरेली (यूपी) के रूप में हुई है। उनके कब्जे से डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से अफीम खरीदकर हरियाणा व पंजाब में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

सीआईए-दो के प्रभारी ने बताया कि उनकी टीम शाहाबाद में बराड़ा पुल के नीचे गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि रतन लाल व शमनूर अफीम बेचने का धंधा करते हैं। वे दोनों मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से सस्ते रेट में अफीम खरीद कर हरियाणा व पंजाब में महंगे दाम पर सप्लाई करते हैं। आज भी दोनों अफीम बेचने के लिए नौ गजा पीर शाहाबाद के पास आएंगे। टीम ने सूचना पर नौगजा पीर से थोड़ा आगे नाकाबंदी करके निगरानी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को एक महिला व एक व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। शक होने पर टीम ने दोनों को रोककर करके पूछताछ की और तलाशी ली। उनके कब्जे से डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। आरोपियों के विरुद्ध थाना शाहाबाद में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से महिला को कारागार और आरोपी रतन लाल को छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed