फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two incidents in broad daylight in Shahabad, mobile stolen from youth, cylinder stolen from woman

Kurukshetra News: शाहाबाद में दिनदहाड़े दो वारदात, युवक से मोबाइल, महिला से सिलिंडर लूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Two incidents in broad daylight in Shahabad, mobile stolen from youth, cylinder stolen from woman
शाहाबाद। कस्बे में मंगलवार को दिनदहाड़े दो अलग-अलग वारदातें हुईं। इन घटनाओं ने लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पहली वारदात में पंजाब के होशियारपुर जिला निवासी सुखजीत सिंह से मोबाइल फोन छीन लिया गया। बराड़ा रोड पर दो बाइक सवार युवकों ने पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर यह वारदात की। उन्होंने सुखजीत से फोन मांगा और बात करने का नाटक कर फरार हो गए। दूसरी वारदात में 70 वर्षीय प्रीतम कौर से गैस सिलिंडर लूट लिया गया। मदनपुर गांव के पास एक युवक ने उन्हें शाहाबाद छोड़ने का झांसा दिया। उसने सिलिंडर बाइक पर रखा और टायर की हवा निकलने का बहाना बनाकर महिला को उतारा, फिर सिलिंडर लेकर भाग गया। थाना प्रभारी जगदीश टामक ने आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed