Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two heads in Kuntia... who is in charge of the organization?

Kurukshetra News: कुंटिया में दो-दो प्रधान... किसके हाथ में है संगठन की कमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Two heads in Kuntia... who is in charge of the organization?
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) का विवाद अब और गहरा गया है। संगठन में इस समय दो प्रधान होने के दावे किए जा रहे हैं। एक ओर वर्ष 2025 में निर्वाचित प्रधान राजवंत कौर हैं, जबकि दूसरी ओर तीन मई को आयोजित कर्मचारी बैठक के बाद नीलकंठ शर्मा को नया प्रधान घोषित किया गया है। दोनों पक्ष अपने-अपने दावों पर अड़े हुए हैं, जिससे संगठन के कामकाज पर गहरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

केयू के आधे से ज्यादा कर्मचारियों को अभी तक उनके नए प्रधान का ही नहीं पता। वे अपनी समस्या लेकर किसके पास जाएं इस असमंजस में रहे हैं वहीं इस बीच राजवंत कौर की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी बैठक में संगठन को कमजोर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला लिया गया और तीन पदाधिकारियों के इस्तीफे भी मंजूर कर लिए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कुंटिया कार्यालय में आयोजित बैठक में महासचिव रविंद्र तोमर, सहसचिव मनीष बल्दा और प्रेस सचिव जगदीप सिंह के त्याग पत्रों पर चर्चा की गई। कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से तीनों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति और आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजवंत कौर ने कहा कि कुछ कर्मचारियों ने स्वयं को कुंटिया का प्रधान और पदाधिकारी घोषित कर असंवैधानिक कदम उठाया है। यह संगठन को कमजोर करने की साजिश है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर विचार कर रही है और जल्द ही इस संबंध में बड़ा निर्णय लिया जाएगा। राजवंत कौर ने कहा कि कुंटिया की ओर से चुनाव करवाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को पहले ही लिखित ज्ञापन दिया जा चुका है। प्रशासनिक व्यस्तताओं के कारण अभी तक चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।


कार्रवाई का अधिकार नहीं : नीलकंठ शर्मा
नई कार्यकारिणी के प्रधान नीलकंठ शर्मा ने कहा कि राजवंत कौर जिस प्रकार कार्रवाई की बात कर रही हैं, वह उनके अधिकार क्षेत्र में ही नहीं आता। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से कुंटिया चुनाव को टालने का प्रयास किया जा रहा था, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष था।
कुंटिया के नियमों के अनुसार चुनाव या तो नवंबर माह में होते हैं या फिर एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर फरवरी में कराए जाते हैं। नवंबर 2025 में चुनाव नहीं हुए और फरवरी 2026 में भी चुनाव नहीं करवाए गए। इसके बाद चुनाव को फिर से नवंबर तक टालने की तैयारी की जा रही थी, जिसका कर्मचारियों ने विरोध किया। इसी मुद्दे को लेकर कर्मचारियों की एक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें पूर्व प्रधान रामकुमार गुर्जर, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश महासचिव संदीप सांगवान सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने का प्रस्ताव पारित किया गया और सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नीलकंठ शर्मा ने दावा किया कि कर्मचारियों ने उन्हें प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी है ताकि संगठन का कामकाज सुचारू रूप से चल सके और आगामी चुनाव निर्धारित प्रक्रिया के तहत संपन्न कराए जा सकें।



तीन पदाधिकारियों के इस्तीफे स्वीकार
बैठक में महासचिव रविंद्र तोमर, सहसचिव मनीष बल्दा और प्रेस सचिव जगदीप सिंह द्वारा दिए गए त्यागपत्रों पर चर्चा की गई। कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से तीनों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed