फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two drug peddlers arrested at the behest of a truck driver

Kurukshetra News: ट्रक चालक की निशानदेही पर नशीले पदार्थ मंगाने वाले दो लोग काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Two drug peddlers arrested at the behest of a truck driver
कुरुक्षेत्र। दो दिन पहले 14 लाख रुपये के नशीले पदार्थ के साथ पकड़े गए ट्रक चालक की निशानदेही पर पुलिस ने नशीले पदार्थ मंगाने के दो आरोपियों को भी दबोच लिया। आरोपी हरविंद्र सिंह निवासी बरवाला पंचकूला व बलदेव सिंह निवासी संगतपुरा जिला लुधियाना (पंजाब) को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। आरोपी ट्रक चालक दीपक निवासी ढोला माजरा जिला फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) से 10 किलो डोडा, चूरापोस्त व साढ़े छह किलो अफीम बरामद हुई थी। एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी मंदीप सिंह ने बताया कि शाहाबाद मारकंडा पुल पर गश्त करते हुए टीम को सूचना मिली थी कि दीपक अपने ट्रक में सामान के साथ डोडापोस्त व अफीम छिपाकर लाता है, जिसे वह पंजाब व हरियाणा में बेचता है। सूचना पर टीम ने शाहाबाद फ्लाई ओवर से पहले पिपली की तरफ नाकाबंदी करके नजर रखनी शुरू कर दी थी। कुछ देर बाद पुलिस को एक ट्रक आता दिखाई दिया, जिसे शक होने पर टीम ने रोककर पूछताछ की थी। तलाशी लेने पर ट्रक से 10 किलो डोडा, चूरापोस्त व साढ़े छह किलो अफीम बरामद हुई थी। आरोपी के विरुद्ध थाना शाहाबाद में मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर 12 दिन के रिमांड पर लिया था। मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपी दीपक की निशानदेही पर नशीला पदार्थ मंगाने के आरोपी हरविंद्र सिंह व बलदेव सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपियों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed