फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   two died inroad accident, one injured

कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दो की मौत, तीसरा जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
two died inroad accident, one injured
गांव गुढ़ा के निकट शनिवार रात करीब साढ़े 8 बजे बाइक और कार की टक्कर में बाइक चालक सहित दो युवकों की मौत हो गई और तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवकों की पहचान सुखविंद्र सिंह वासी डेरा मनोहरपुर व अंकुश वासी मुरादगढ़ इंद्री (करनाल) के रूप में हुई। वहीं विजय निवासी बयाना बदरपुर इंद्री (करनाल) का कुरुक्षेत्र एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सतविंद्र सिंह वासी डेरा मनोहरपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को वह बाइक पर रिश्तेदारी में गांव गुढ़ा आया हुआ था। शाम को वापस जाते समय उसे बाइक पर सुखविंद्र, अंकुश व विजय मिल गए, जो उसके आगे चल रहे थे। इस दौरान राधा स्वामी सत्संग घर गुढ़ा के पास लाडवा की ओर से आई तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सुखविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई और अंकुश व विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने अंकुश व विजय को लाडवा के अस्पताल पहुंचाया, जहां अंकुश ने दम तोड़ दिया। वहीं डाक्टरों ने विजय को एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक बलबीर दत्त ने बताया कि कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और दोनों शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed