{"_id":"5f2ee3f08ebc3e3cf26905b6","slug":"two-deaths-in-kurukshetra-from-corona-kurukshetra-news-knl401451196","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना से दो और मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना से दो और मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ने लगा है। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की रोजाना मौत हो रही है। जिले में मृतकों का आंकड़ा 11 तक पहुंच गया है। गत दिवस देर सायं चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान 59 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार एवं जलालुदीन माजरा निवासी 80 वर्षीय एक मरीज की आदेश मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। बताया गया है कि कुरुक्षेत्र के सेक्टर-7 निवासी वरिष्ठ पत्रकार सोमनाथ कक्कड़ की 31 जुलाई को अचानक तबीयत बिगड़ी थी, जिससे तत्काल एलएनजेपी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कराया था। यहां तबीयत में सुधार न होने से उसी दिन रात के समय पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था, लेकिन 7 अगस्त को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्होंने दम तोड़ दिया। सोमनाथ कक्कड़ पिछले करीब 25 वर्ष से पत्रकारिता जगत से जुड़े हुए थे। शनिवार को जिले में एलएनजेपी अस्पताल की स्टाफ नर्स सहित 33 लोग कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है, जबकि सात मरीजों की रिपोर्ट नेगटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि 33 कोरोना पॉजिटिव केस में सेक्टर 2 से 45 वर्षीय महिला, बाहरी मोहल्ला से 18 वर्षीय युवक, हर गोबिंद नगर से 52 वर्षीय व्यक्ति, 7बी कालोनी से 42 वर्षीय व्यक्ति, 50 वर्षीय व्यक्ति, करनाल के एक पुलिस स्टेशन से 31 वर्षीय व्यक्ति, शंकर कालोनी से 37 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस लाईन से 36 वर्षीय व्यक्ति व 48 वर्षीय व्यक्ति, शाहबाद से 21 वर्षीय युवक, पिहोवा से 26 वर्षीय युवक, मुल्तानी कालोनी पिहोवा से 19 वर्षीय युवती व 38 वर्षीय महिला, भारत नगर से 17 वर्षीय युवक, गुरुनानक कालोनी पिहोवा से 34 वर्षीय महिला व 36 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा के गांव बीबीपुर से 38 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा के वार्ड 2 से 24 वर्षीय युवती, आजाद नगर से 30 वर्षीय व्यक्ति, बजीदपुर से 30 वर्षीय व्यक्ति, धूलगढ़ से 70 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-13 से 59 वर्षीय व्यक्ति, गांधीनगर से 30 वर्षीय महिला, कमोदा से 31 वर्षीय व्यक्ति, लक्ष्मण कालोनी से 32 वर्षीय महिला, वशिष्ठ कालोनी से 49 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 3 से 56 वर्षीय महिला, 58 वर्षीय व्यक्ति, कालीरोणों से 60 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय महिला व 10 वर्षीय बालक, न्यू कालोनी से 67 वर्षीय महिला, वशिष्ठ कालोनी से 50 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
इन सात मरीजों को किया डिस्चार्ज
कुरुक्षेत्र जिला से 7 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिनमें उधम सिंह कालोनी से 29 वर्षीय व्यक्ति, 25 वर्षीय युवती, रत्नगढ़ से 1 वर्षीय बच्ची, सुभाष नगर शाहबाद से 63 वर्षीय व्यक्ति, शीला नगर से 38 वर्षीय महिला, शाहबाद से 40 वर्षीय महिला, पीजी से 25 वर्षीय युवती शामिल है।
उपायुक्त की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, 1202 की रिपोर्ट आनी बाकी
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा की कोरोना वायरस की निगेटिव रिपोर्ट आई है। उन्होंने 7 अगस्त को सैंपल दिया था। सीएमओ ने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए जिले से अब तक 24306 सैंपलों में 23104 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में अब तक 647 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 379 सैंपलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 379 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 258 एक्टिव केस है।
विज्ञापन
1202 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 2874 लोग आए हैं, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 467 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया है तथा 58 को होटल में क्वारंटीन किया गया है।