फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two criminals from Punjab injured in police encounter

Kurukshetra News: पुलिस मुठभेड़ में पंजाब के दो बदमाश घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Two criminals from Punjab injured in police encounter
कुरुक्षेत्र। दिल्ली-अंबाला नेशनल हाईवे पर जिरबड़ी गांव के पास मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पंजाब के कपूरथला जिले के दो बदमाशों को गोली लगी जबकि तीसरे ने आत्मसमर्पण कर दिया। घायल बदमाशों को उपचार के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस बदमाशों की आपराधिक कुंडली भी खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन

अपराध अन्वेषण शाखा-एक (सीआईए-वन) के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी थी। देर रात एंटी व्हीकल थेफ्ट प्रभारी पीएसआई जसबीर सिंह अपनी टीम के साथ सेक्टर-दो और तीन के कट के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया गया लेकिन वे नाका तोड़कर जिरबड़ी की ओर भाग निकले।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही टीम ने नेशनल हाईवे-44 की सर्विस लेन पर जिरबड़ी के पास बदमाशों का पीछा किया। पुलिस ने घेराबंदी कर दोबारा रुकने का इशारा किया लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर चार राउंड फायर कर दिए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोलीबारी की जिसमें दो बदमाशों, पंजाब के कपूरथला जिला के चककाकी गांव के आमोश और सुनील उर्फ शीला की टांग में गोली लगी। तीसरे बदमाश जिला करनाल के फरीदपुर पूंडरी गांव के शिवम ने अपने साथियों के घायल होने पर आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तलाशी के दौरान बदमाशों से दो 32 बोर पिस्टल, दो 315 बोर देशी कट्टे, चार मैगजीन, 14 जिंदा 32 बोर कारतूस और चार 315 बोर कारतूस बरामद किए। साथ ही वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। घायल बदमाशों को लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।

थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर शिवम को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। घायल बदमाशों को बुधवार देर शाम अस्पताल से गिरफ्तार किया गया और उन्हें वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed