फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   two corona infected found

दो कोरोना संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
two corona infected found
जिले में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है और अब तक 4 लाख 43 हजार 77 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में अब तक 21752 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। सीएमओ डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि अभी तक लिए गए 467096 में से 443077 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इस जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी में लगातार सुधार हो रहा है। जिले का रिकवरी रेट 98.35 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 4.75 पर पहुंच गया है। इस प्रकार अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या सिर्फ 8 है। कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1480 सैंपल लिए गए है, जिनमें आरटी पीसीआर के 1415 व रैपिड एंटीजन के 65 सैंपल शामिल है। वीरवार को 2 व्यक्तियों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और 2 कोविड मरीजों रिकवर हुए है। इस प्रकार अब तक 22116 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है और अब तक 21752 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। अब तक कोरोना पॉजिटिव 356 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 8 एक्टिव केस है। इस समय 7 लोग घर में आइसोलेट है और 1 मरीज अस्पताल में दाखिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed