Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two communities clashed over construction on an archaeological site, and the police halted the construction.

Kurukshetra News: पुरातत्व साइट पर निर्माण करने पर दो समुदाय के लोगों में ठनी, पुलिस ने निर्माण रुकवाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Two communities clashed over construction on an archaeological site, and the police halted the construction.
कुरुक्षेत्र। गली में गश्त करती पुलिस टीम। संवाद
कुरुक्षेत्र। पुरातत्व साइट शेख चिल्ली के मकबरे के पास स्थित जामा चीनी मस्जिद में निर्माण करने पर दो समुदाय के बीच बुधवार देर रात ठन गई। भीड़ जमा होने और नारेबाजी शुरू होने के बाद पुलिस ने स्थिति को काबू में लेते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। तनाव को देखते हुए उप पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार व पुलिस बल देर रात तक मौके पर तैनात रहा।
विज्ञापन

जामा चीनी मस्जिद में चल रहे निर्माण कार्य के लिए एक समुदाय ने आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया कि निर्माण पुरातत्व संरक्षित स्थल शेख चिल्ली के मकबरे के 100 मीटर दायरे में हो रहा है, जो पुरातत्व विभाग के नियमों का उल्लंघन है। इसके बाद भी मस्जिद में देर रात चोरी छिपे निर्माण कार्य किया जा रहा था। लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने दोपहर को पुलिस को इस बारे में सूचित किया था लेकिन पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया। जब मस्जिद में किए जा रहे निर्माण में लेंटर डालना शुरू किया तो लोगों ने एकत्रित होकर विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों समुदायों के लोग मस्जिद के बाहर एकत्रित हो गए। कुछ लोगों ने समुदाय विशेष के खिलाफ नारेबाजी भी शुरू कर दी जिससे शांति भंग होने की आशंका बढ़ गई। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों समुदाय के लोगों को शांत करवाया। पुलिस ने निर्माण कार्य करने की अनुमति मांगी तो दूसरे समुदाय के लोगों ने अनुमति नहीं दिखाई। इसके बाद पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन

मौके पर एक समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि आज से करीब पांच साल पहले भी यह मुद्दा उठा था। उस समय इन्होंने काम बंद कर दिया था। इसके बाद पुरातत्व विभाग का यहां रहने वाले लोगों के पास नोटिस आया था कि बिना उनकी अनुमति के कोई भी निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णा गेट थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि दो समुदाय के लोगों में मस्जिद में निर्माण करने की बात पर विवाद हो गया है। तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचित किया और मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत करवाने के बाद पुरातत्व स्थल की सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए निर्माण रुकवा दिया। इस दौरान कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई। पुलिस ने दोनों समुदायों से अपील की है कि वे कानून अपने हाथ में न लें और किसी भी विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। उन्होंने कहा कि स्थिति पर नजर रखी हुए हैं और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बल तैनात किया जा सकता है।
एमसी ने भी निर्माणकर्ताओं पर धमकी देने का लगाया आरोप
एमसी सुधीर चुघ ने निर्माणकर्ताओं में से एक व्यक्ति पर धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि समुदाय विशेष के एक युवक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्हें उस व्यक्ति से जान का खतरा है। इसलिए वह अभी एसपी से मिलकर उस व्यक्ति को काबू करने की मांग करेंगे और उसके बाहर घूमने तक उन्होंने सुरक्षा की मांग की है।
एक समुदाय के लोग बोले- मस्जिद को बाहर शिफ्ट किया जाना चाहिए
एक समुदाय के लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि यहां हर जुमे पर भारी संख्या में लोग इक्कट्ठे होते हैं। इससे यहां रहने वाले दूसरे समुदाय के लोगों को काफी परेशानी होती है। यहां दिन में पांच बार अजान देने से पढ़ने वाले लोगों की पढ़ाई में दिक्कत होती है और बुजुर्ग व बीमार लोगों भी इस तेज ध्वनि से परेशानी होती है। इसलिए सरकार को चाहिए कि यहां से जमा मस्जिद को कहीं दूसरी जगह जमीन देकर शिफ्ट कर देना चाहिए। ताकि यहां रहने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

लोग बोले पुरातत्व विभाग के नियमों के चलते पीएम आवासीय योजना का पैसा रुका, फिर मस्जिद में निर्माण क्यों
मौके पर एकत्रित लोगों ने बताया कि वहां रहने वाले करीब 35 से 40 परिवारों को प्रधानमंत्री आवासीय योजना का पैसा रुका हुआ है। क्योंकि पुरातत्तव विभाग ने यहां 100 मीटर के दायरे में निर्माण पर रोक लगाई हुई जिसके कारण वह अपने टूटे हुए घरों का भी निर्माण नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में मस्जिद में निर्माण किस प्रकार किया जा सकता है। लोगों ने मांग की है अगर किसी भी हाल में मस्जिद में निर्माण होगा तो उनका पीएम आवासीय योजना का पैसा डाला जाए और उन्हें भी निर्माण करने की अनुमति मिलनी चाहिए।

कुरुक्षेत्र। गली में गश्त करती पुलिस टीम। संवाद

कुरुक्षेत्र। गली में गश्त करती पुलिस टीम। संवाद

कुरुक्षेत्र। गली में गश्त करती पुलिस टीम। संवाद

कुरुक्षेत्र। गली में गश्त करती पुलिस टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed