फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two bullets found in Subhash's body in post mortem, five named

Kurukshetra News: पोस्टमार्टम में सुभाष के शरीर से मिली दो गोलियां, पांच नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Two bullets found in Subhash's body in post mortem, five named
कुरुक्षेत्र। उमरी गांव में शुक्रवार देर शाम घर में घुसकर सुभाष-48 की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान सुभाष के शरीर से दो गोलियां बरामद हुईं, जिसे चिकित्सकों ने पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं 24 घंटे से ज्यादा बीतने के बाद भी हत्यारोपी पुलिस की पहुंच से दूर हैं, हालांकि पुलिस के हाथ वारदात से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज लगी है। इस आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज में दो आरोपी घर के बाहर आकर फायर करते दिख रहे हैं। दूसरी ओर बाइक सवारों के हमले में गंभीर रूप से जख्मी पत्नी सुमन के पेट में लगी गोली निकाल दी गई है और अब वो खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर पुलिस को दिए बयान में सुमन ने बताया कि करीब चार महीने पहले उनकी गर्वित उर्फ प्रिंस, शुभम उर्फ काली उर्फ शिवम सेक्टर-तीन तथा हिमांशु निवासी डेकी जिला सहारनपुर के साथ उनका झगड़ा हुआ था। इसमें शिवम व गर्वित को चोटें लगी थी। इस मामले में उसके पति सुभाष, भाई अनुज और चार-पांच अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। तभी से गर्वित, शिवम, हिमांशु और गौरव उनके साथ रंजिश रखे हुए थे। शुक्रवार शाम करीब 5.20 बजे पर दो बाइक पर गर्वित, शिवम, हिमांशु, गौरव तथा केशव उनके घर आए थे। उन सबके पास पिस्टल थी, जिसमें गर्वित, शिवम, हिमांशु उनके घर में दाखिल हुए और उसके पति सुभाष, बेटी खुशी और उस पर फायरिंग कर दी। इसमें उसके पति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हमले में उसे भी गोलियां लगी, जबकि उसकी बेटी खुशी बाल-बाल बच गई। शिकायत पर पुलिस ने पांच युवकों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



जांघ और रीढ़ के पास से मिली गोली
फॉरेंसिक विशेषज्ञ चिकित्सक नरेश सैनी ने बताया कि सुभाष के बाईं जांघ और रीढ़ की हड्डी के पास से गोली बरामद हुई है। पेट में लगी गोली छोटी आंत को फाड़ते हुए रीढ़ की हड्डी के पास अटकी हुई थी। सुभाष की मौत रात सात और साढ़े नौ बजे के दौरान हो गई थी। दोनों गोलियां सील बंद कर पुलिस के हवाले कर दी गई। साथ ही विसरा केमिकल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की चार टीमें कर रहीं मामले की छानबीन
थाना सदर प्रबंधक दिनेश कुमार ने बताया कि देर रात ही पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। सीआईए के साथ कुल चार टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed