फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two bike riders threw a body wrapped in a quilt in the food market.

Kurukshetra News: दो बाइक सवारों ने फूड मार्केट में फेंका रजाई में लिपटा शव

Tue, 16 Apr 2024 06:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 16 Apr 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders threw a body wrapped in a quilt in the food market.
कुरुक्षेत्र। सेक्टर- 17 की फूड मार्केट में बाइक सवार दो युवक रजाई में लिपटा हुआ शव को फेंक कर फरार हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। मृतक की शिनाख्त 25 वर्षीय सूरज निवासी झांसा रोड के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक सूरज नशे के इंजेक्शन लगाता था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रात करीब नौ बाइक सवार तीन युवक फूड मार्केट में आए थे, जिनमें बीच में बैठा युवक रजाई में लिपटा हुआ था। इसी दौरान उनकी बाइक असंतुलित हो गई और वे तीनों बाइक समेत नीचे गिर गए। उनमें से दो रजाई में लिपटे युवक को मौके पर छोड़कर बाइक पर भाग गए। शक होने पर लोगों ने मामले की सूचना डायल-112 को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की जांच की तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


वहीं सूचना के बाद सूरज के परिजन भी मौके पर ही पहुंच गए। उनका कहना है कि सूरज सुबह नौ बजे घर से 200 रुपये लेकर निकला था। वह नशे के इंजेक्शन लगाता था। सुबह उसे बाइक पर आए दो युवक अपने साथ ले गए थे, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा था। आरोप लगाया कि उन दो युवकों ने ही सूरज की हत्या कर शव रजाई में लपेट कर कहीं सुनसान जगह पर फेंकने की फिराक में थे, लेकिन शव के वजन के कारण बाइक असंतुलित होकर दोनों गिर गए और शव को रजाई में ही छोड़कर भाग गए। उधर, पुलिस का कहना है कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आज मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस उन बाइक सवार युवकों की तलाश कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। उसके बाद आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed