फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ????? ?? ??? ?????? ?? ?? ??? ????? ?? ???? Two bike riders snatched 50 thousand from a farmer going on a scooty with an agent

आढ़ती के साथ स्कूटी पर जा रहे किसान से बाइक सवार दो युवकों ने छीने 50 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
????? ?? ??? ?????? ?? ?? ??? ????? ?? ???? Two bike riders snatched 50 thousand from a farmer going on a scooty with an agent
बाइक सवार दो युवकों ने रेकी कर दिया गया वारदात को अंजाम, पुलिस खंगाल रही फुटेज
विज्ञापन

बैंक से पैसे निकलवाने के बाद आढ़ती के साथ दुकान पर जा रहा था किसान
सीसीटीवी फुटेज में किसान के साथ बैंक में दिखा एक संदिग्ध तो दूसरा बैंक के बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। बाइक सवार दो युवकों ने एक किसान से 50 हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए। किसान अपने बैंक अकाउंट से पैसे निकलवाने के बाद आढ़ती के साथ स्कूटी से उसकी दुकान पर जा रहा था। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि छीना झपटी करने वाले बदमाशों के दो साथी किसान की रेकी कर रहे थे। वे किसान के साथ बैंक में ही मौजूद थे। जैसे ही किसान पैसे लेकर बैंक से बाहर आया तो उन्होंने अपने साथियों को इशारा कर दिया। बैंक की सीसीटीवी में भी दो संदिग्ध किसान की रेकी करते नजर आ रहे हैं। वारदात की सूचना पर सिटी पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और बैंक से बरामद फुटेज की भी जांच की। पुलिस ने किसान की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
गांव भेरियां के रहने वाले नारायण सिंह ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को वह साइकिल पर घर पीएनबी की शाखा मॉडल टाऊन पिहोवा से घरेलू कार्य के लिए पैसे निकलवाने आया था। ज्यादा चलने-फिरने में परेशानी होने के कारण चलते उसने अपने आढ़ती कृष्ण कुमार से बैंक से पैसे निकलवाने का आग्रह किया था। कृष्ण कुमार उसे स्कूटी पर बैंक छोड़कर वापस चला गया था। बैंक से पैसे निकलवाने के बाद वह बैंक की कॉपी व 50 हजार रुपये पॉलिथीन में डालकर पैदल आढ़ती की दुकान की ओर जाने लगा। उसे मार्केट कमेटी कार्यालय के मोड पर आढ़ती कृष्ण कुमार मिल गया। वे दोनों स्कूटी पर उसकी दुकान के लिए चल दिए। जैसे ही वे लोग बूथ-12 के सामने पहुंचे तो इस दौरान पीछे से आए पल्सर बाइक पर आए दो युवक उसके हाथ से पैसे वाला पॉलीथीन छीन कर फरार हो गए। हालांकि उन्होंने स्कूटी से उनका पीछा भी किया, मगर वे हाथ नही आए। किसान की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच से लगता है कि यह मुरादाबाद वाला गैंग है, जो रेकी करके छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देता है। पुलिस ने बैंक से सीसीटीवी फुटेज बरामद की है, जिसमें दो युवक रेकी करते दिख रहे हैं। शीघ्र ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीश टामक, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed