{"_id":"64c56ba250631e82cb06dc35","slug":"two-arrested-including-truck-driver-with-drugs-17-kg-opium-recovered-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-2017-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नशीले पदार्थ के साथ ट्रक चालक समेत दो काबू, 17 किलो अफीम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नशीले पदार्थ के साथ ट्रक चालक समेत दो काबू, 17 किलो अफीम बरामद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक ट्रक चालक सहित दो लोगों को साढ़े 42 लाख रुपये के नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 17 किलो अफीम बरामद हुई है। उनकी पहचान ट्रक चालक परमिंद्र सिंह उर्फ डोलू निवासी महंतपुर जिला रोपड़ और हरविंद्र सिंह वासी जरग जिला लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। आरोपी झारखंड से अफीम खरीदकर सामान के बीच छुपाकर पंजाब लेकर जा रहे थे।
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि एएनसी की टीम शाहाबाद के बराड़ा पुल के नीचे गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि परविंद्र सिंह व हरविंद्र सिंह ट्रक में पंजाब व हिमाचल प्रदेश से सामान लादकर करके कोलकाता और ओडिशा जाते हैं। वापसी में वह लोग झारखंड व बिहार से अफीम खरीदकर सामान के बीच छुपाकर पंजाब में ले जाते हैं और वहां लोगों को सप्लाई करते हैं। आज भी दोनों अपने ट्रक को आदेश अस्पताल के पास जीटी रोड पर सर्विस लेन में खड़ा कर आराम कर रहें हैं। उन्होंने अपने ट्रक में भारी मात्रा में अफीम छुपाई हुई है। इसे वह लोग पंजाब में रोपड़ के किसी व्यक्ति को सप्लाई करेंगे। सूचना पर टीम ने छापामारी कर दोनों को काबू कर लिया। इसके बाद ट्रक की तलाशी लेने पर 17 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब साढ़े 42 लाख रुपये हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना शाहाबाद में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को 12 दिन का पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
सात माह में सवा करोड़ की अफीम पकड़ी
एसपी भौरिया ने बताया कि इस साल एक जनवरी से 29 जुलाई तक जिला पुलिस ने 50 किलोग्राम अफीम पकड़ी है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में करीब सवा करोड़ रुपये है। नशा तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनको सलाखों के पीछे भेजने के साथ नशा तस्करों की संपत्ति को भी अटैच किया जा रहा है।