{"_id":"65e2391256aa5440e204e254","slug":"two-accused-who-stole-bags-from-wedding-ceremony-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-114500-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शादी समारोह से बैग चुराने वाले दो आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शादी समारोह से बैग चुराने वाले दो आरोपी दबोचे
Sat, 02 Mar 2024 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। तीन दिन पहले सीआईए-दो ने शादी समारोह से बैग चुराने के साथ बाइक चोरी की वारदात का खुलासा किया है। आरोपी कर्णदीप निवासी धूपसड़ी व अमनदीप सिंह निवासी मांडी के कब्जे से चोरीशुदा सामान के साथ तीन बाइक बरामद हुई।
थाना इस्माईलाबाद में 28 फरवरी को दर्ज शिकायत में गुरनाम सिंह निवासी जुरासी खुर्द ने बताया था कि 23 फरवरी को वह अपनी पोती की शादी में मलिकपुर के पैलेस में आए थे। उसकी पत्नी ने अपना बैग साइड के टेबल पर रखा था, जिसमें सोने की चेन, लॉकेट व करीब तीन हजार सहित दवाइयां और कपडे थे। इसी दौरान वह बैग चोरी हो गया। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए दो ने करते हुए कर्णदीप व अमनदीप सिंह को गिरफ्तार किया।
आरोपियों से चोरीशुदा लॉकेट सहित वारदात में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद की गई। सीआईएदो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि आरोपियों से अलग-अलग जगह से चोरी की गईं तीन बाइक बरामद हुई हैं। आरोपियों ने एक बाइक 2023 में गुरुद्वारा बाउली साहिब पिहोवा, दूसरी लुखी गांव में एक घर के बाहर से और तीसरी बाइक डेरा सिरसमा में शनि मंदिर के पास से बीते फरवरी माह में चुराई थी।