{"_id":"660b2557fc772b2f900ea8e4","slug":"two-accused-who-came-to-sell-stolen-bike-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-116050-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: चोरी की बाइक बेचने आए दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: चोरी की बाइक बेचने आए दो आरोपी गिरफ्तार
Tue, 02 Apr 2024 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 02 Apr 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआईए-एक ने चोरीशुदा बाइक के साथ दो हमनाम आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान अंकित निवासी सकेतड़ी जिला पंचकूला व अंकित निवासी निड़ानी जिला जींद के रूप में हुई है। दोनों आरोपी चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे थे।
सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम शाहाबाद में जीटी रोड पर बराडा पुल के नीचे गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि दो युवक चोरी की बाइक बेचने की फिराक में अनाज मंडी में घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने अनाज मंडी गेट बराड़ा रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को दो युवक बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। टीम को देखकर उन्होंने वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने दोनों को काबू करके पूछताछ की और बाइक के कागजात पेश करने के कहा। इस पर आरोपियों ने कबूल किया कि यह बाइक उन्होंने सकेतड़ी से चोरी की थी, जिसे वह शाहाबाद बेचने के लिए आए थे। आरोपियों के खिलाफ थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर अदालत के आदेश से दोनों आरोपी को कारागार भेज दिया।