{"_id":"61b3b81807662310d712ecab","slug":"two-accused-sent-to-jail-for-robbing-ladwa-s-iron-merchant-on-the-tip-of-a-country-made-pistol-kurukshetra-news-knl923635135","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाडवा के लोहा व्यापारी से देसी कट्टे की नोक पर लूटपाट करने दो आरोपी भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाडवा के लोहा व्यापारी से देसी कट्टे की नोक पर लूटपाट करने दो आरोपी भेजे जेल
विज्ञापन
10 दिन पहले लाडवा के लोहा व्यापारी से देसी कट्टे के बल पर चार लाख 70 हजार रुपये लूटने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने ध्यांगला बस स्टैंड से गिरफ्तार कर उनसे 333000 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल देसी कट्टा व बाइक भी बरामद कर ली। पांच दिन के रिमांड के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी विनोद कुमार उर्फ शौकी वासी धनौरा जाटान व चरण सिंह उर्फ काला वासी ध्यांगला लाडवा को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। आरोपी विनोद उर्फ शोक के खिलाफ लाडवा थाने में चार केस दर्ज हैं। ये जानकारी ब्रह्मसरोवर स्थित मीडिया सेंटर में शुक्रवार को प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु जैन ने दी।
उन्होंने बताया कि एक दिसंबर को लाडवा निवासी अशोक भाटिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 30 नवंबर की शाम करीब सवा 6 बजे वह अपने बेटे आयुष भाटिया के साथ दुकान बंद करके गाड़ी में बैठ रहे थे। उसके बेटे के हाथ में एक बैग था, जिसमें चार लाख 70 हजार रुपये कैश था। तभी चार लोग आए और देसी कट्टे के दम पर उसके बेटे के हाथ से बैग छीनने की कोशिश करने लगे थे। बेटे ने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर फायर कर दिया और कैश से भरा बैग छीनकर फरार हो गए थे।
थाना प्रभारी सुनील दत्त शिकायत मिलने के बाद थाना लाडवा में केस दर्ज करके जांच कर रहे थे। बाद में केस की जांच सीआईए-1 को दी गई। सीआईए-1 ने जांच के बाद आरोपी विनोद कुमार उर्फ शोकी व चरण सिंह उर्फ काला को ध्यांगला बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके पांच दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस पूछताछ में आरोपियों के कब्जे से तीन लाख 33 हजार रुपये नकदी बरामद की।
विज्ञापन
बाक्स
आरोपी विनोद के खिलाफ चार केस दर्ज
लाडवा थाना प्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि आरोपी विनोद कुमार उर्फ शौकी के खिलाफ लाडवा थाने में लड़ाई-झगड़ा, मारपीट, पीओ व अपहरण के चार केस है। आरोपी के खिलाफ 31 अगस्त 2014 में दीपक वासी लाडवा के अपहरण का केस दर्ज हुआ था। हालांकि इस मामले में उसे अदालत ने बरी कर दिया।