Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused of theft were released

Kurukshetra News: चोरी के दो दोषियों को किया रिहा

Mon, 02 Mar 2026 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 02 Mar 2026 03:29 AM IST
विज्ञापन
Two accused of theft were released
कुरुक्षेत्र। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास अनमोल कक्कड़ ने फैसला सुनाते हुए चोरी के दो दोषियों को सजा के रूप में जेल में बिताई गई अवधि को ही पर्याप्त मानते हुए तत्काल रिहा करने का आदेश दिया। सुनवाई के दौरान दोनों आरोपियों ने गरीबी और परिवार का एकमात्र कमाने वाला होने का हवाला देकर कोर्ट से नरमी की अपील की। कोर्ट ने आरोपियों की पृष्ठभूमि, अपराध की प्रकृति और जेल अवधि को ध्यान में रखते हुए जेल में बिताए समय को सजा मानते हुए दोनों को तत्काल रिहा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


पहले मामले के अनुसार कृष्णा गेट थाना क्षेत्र से 12 अक्टूबर 2021 को शाम करीब सात बजे थानेसर क्षेत्र में आरोपी करण उर्फ बाबा और नवजोत सिंह उर्फ मानू ने शिकायतकर्ता की मोटरसाइकिल चोरी की थी। 16 अक्टूबर 2021 को शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। ट्रायल के दौरान करण की मौत हो गई, जिसके चलते 30 अक्टूबर 2024 को उसके खिलाफ कार्यवाही समाप्त कर दी गई। नवजोत सिंह ने स्वेच्छा से अपराध कबूल लिया। कोर्ट ने कबूलनामा स्वैच्छिक पाए जाने पर उसे दोषी ठहराया।
विज्ञापन

दूसरे मामले में थानेसर सिटी थाना क्षेत्र से 27 मार्च 2022 को सुबह करीब 7:30 बजे यमुनानगर के प्रताप नगर के रहने वाले आरोपी रवि कुमार और छछरौली के रहने वाले रोहित उर्फ टिंकू ने शिकायतकर्ता की मोटरसाइकिल चुरा ली। ट्रायल में रोहित उर्फ टिंकू ने 16 अप्रैल 2025 को अपराध कबूल लिया था। इसके बाद रवि कुमार ने भी 25 फरवरी को स्वेच्छा से कबूलनामा दिया, जिसे स्वीकार कर दोषी ठहराया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed