{"_id":"666e1ffca9014ae280090998","slug":"two-accused-of-theft-from-house-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-119585-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: घर से चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: घर से चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दो सप्ताह पूर्व घर से चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अरुण कुमार व गोलू कुमार निवासी समालखा जिला पानीपत के कब्जे से चोरीशुदा 3500 रुपये बरामद हुए। थाना कृष्णा गेट में 30 मई को शिकायत में सरफराज अहमद निवासी शास्त्री नगर ने बताया था कि वह प्राइवेट जॉब करता है। 29 मई को वह अपने परिवार के साथ अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था। वापस आया तो घर के दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। चोर घर से सोने के जेवर, नकदी व घर का अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी अरुण व गोलू को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से दोनों आरोपी कारागार भेज दिए।
घर से नकदी व जेवर चोरी
इस्माईलाबाद। ठसका मीरांजी गांव में चार एक घर से पांच हजार रुपये नकदी व जेवर चुराकर फरार हो गए। चोरों ने घर में खड़े ट्रैक्टर और साथ लगे घर में भी चोरी करने का प्रयास किया। शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर सैंपल एकत्रित किए। पुलिस में दर्ज शिकायत में सर्वजीत सिंह निवासी ठसका मीरांजी ने बताया कि रात को चोर उसके घर के अंदर घुसकर करीब पांच हजार रुपये की नकदी व एक जोड़ी चांदी की पायल चोरी करके ले गए। चोरों ने घर के अंदर खड़े ट्रैक्टर को भी चुराने का प्रयास किया। उसी रात चोरों ने उसके चाचा त्रिलोचन सिंह के मकान के अंदर भी चोरी करने की कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।