{"_id":"66610070716ad2213507bb24","slug":"two-accused-of-theft-from-house-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-119106-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: घर से चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: घर से चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिपली। गत माह सेक्टर-तीन में घर से चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल व विकास कुमार उर्फ बोडम निवासी अमीन के कब्जे से पांच हजार रुपये बरामद हुए।
थाना सदर थानेसर में 18 अप्रैल को दर्ज शिकायत में सेक्टर-तीन निवासी महिला ने बताया था कि वह अपने घर पर सुबह करीब 11 बजे काम कर रही थी। उसी समय एक व्यक्ति उसके घर में घुस आया, जिसने अपने मुंह पर कपड़ा लपेटा हुआ था। आरोपी उसके घर से टेबल पर रखी हुई सोने की अंगूठी उठाकर अपने साथी के साथ बाइक पर फरार हो गया था। उसने घर से बाहर निकल कर बाइक का नंबर नोट करना चाहा, मगर बाइक पर कोई नंबर नहीं लगा हुआ था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी राहुल व विकास कुमार को अदालत से प्रोडक्शन वारंट लेकर गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपियों के कब्जे से पांच हजार रुपये बरामद हुए। अदालत के आदेश से दोनों को कारागार भेज दिया।