फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused of theft arrested

चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा सामान बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two accused of theft arrested
पुलिस ने ट्रैक्टर वर्कशाप से सामान चोरी करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी कुलदीप व सुनील वासी रादौर (यमुनानगर) से एक बैटरी, ट्रैक्टर का क्राउन पिनियन व वारदात में प्रयोग की गई बाइक बरामद करके दोनों को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि 13 अक्तूबर को संजीव वासी धनोरा जाटान ने थाना लाडवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके लाडवा बाबैन रोड पर ट्रैक्टर वर्कशॉप है। 12 अक्तूबर को वह अपनी वर्कशॉप को बंद करके चला गया था। अगले दिन सुबह 9 बजे वर्कशाप के शटर के ताले टूटे हुए थे। जांच से पता चला कि इन्वर्टर, बैटरी व ट्रैक्टर का क्राउन पिनियन को चोरी हो गई है। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी कुलदीप व सुनील को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरीशुदा सामान बरामद करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed