फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused of supplying drugs arrested

Kurukshetra News: नशीला पदार्थ सप्लाई करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Two accused of supplying drugs arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोप में कमलेश वासी पंचरत्न जिला गया बिहार व चन्दन वासी औरवाह डोहर जिला गया बिहार को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आठ दिसंबर को सैल के सहायक उप निरीक्षक कर्मबीर सिंह की टीम यूनिट में मौजूद थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बलदेव सिंह वासी सहारन माजरा जिला लुधियाना पंजाब को उसके ट्रक सहित एनएच-44 करनाल-शाहाबाद हाईवे पर नाकाबंदी करके काबू किया था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 54 किलोग्राम डोडा, चूरापोस्त बरामद हुआ था। आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके एंटी नारकोटिक सैल के सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार ने आरोपी बलदेव सिंह को मामले में गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को अदालत में पेश किया गया था। 13 दिसंबर को सैल के सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार की टीम ने मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने के उक्त दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed