{"_id":"65fcadf8adddf3648c0927a4","slug":"two-accused-of-stealing-foreign-currency-and-jewelery-from-nris-house-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-115567-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एनआरआई के घर से विदेशी मुद्रा और जेवर चुराने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एनआरआई के घर से विदेशी मुद्रा और जेवर चुराने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। दो सप्ताह पहले एनआरआई महिला के घर से विदेशी मुद्रा और जेवर चुराने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जगदीश व अखिलेश पासवान निवासी पिहोवा के कब्जे से चोरीशुदा जेवर बरामद हुए। आरोपियों ने कलसा में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
थाना सदर पिहोवा में सात मार्च को दर्ज शिकायत में राज कौर निवासी चननपुरा छैलो ने बताया था कि उसकी बहन सतवंत कौर निवासी स्याणा खुर्द अपने परिवार के साथ जर्मनी में रहती है। वह उसके मकान की देखरेख करती है। कुछ दिन पहले उसकी छोटी बहन परमिंद्र कौर की मौत हो गई थी। इसलिए तीन मार्च को करीब तीन साल बाद उसकी बड़ी बहन सतवंत कौर अपने गांव आई थी।
छह मार्च को वह अपनी छोटी बहन के भोग में शामिल होने के लिए छैलो गए थे। अगली सुबह पड़ोसी ने फोन पर उनके घर का ताला टूटा होने की सूचना दी थी। वह गांव वापस आए तो उनके घर के सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। चोर घर की अलमारी में रखे बैग से 25 तोले सोने के जेवर तथा 1100 यूरो चोरी कर ले गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी जगदीश व अखिलेश पासवान को प्रोडक्शन वारंट लेकर गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरीशुदा सोने के जेवर बरामद कर अदालत के आदेश से आरोपियों को कारागार भेज दिया।