फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused of firing with intent to kill arrested

Kurukshetra News: जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के दो आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Two accused of firing with intent to kill arrested
शाहाबाद। तीन दिन पहले जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दीपक शर्मा व संदीप सिंह निवासी शाहाबाद को अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

थाना शाहाबाद में 13 मई को दर्ज शिकायत में दलजीत सिंह निवासी अंबाला ने बताया कि शुक्रवार को उसके पास मनजीत सिंह निवासी केसरी (अंबाला) नशा मुक्ति केंद्र में आया था। उसने बताया कि वह दीपक शर्मा से अलग हो रहा है। उसने मनजीत सिंह को एक साथ काम करने की सलाह दी थी। इस संबंध में दीपक से बातचीत करने के लिए वह मनजीत, टिंकू व डिंपल को लेकर नशा मुक्ति केंद्र पर गया था। वहां पर दीपक के पिता और भाई हप्पी मिले थे तभी दीपक भी पीछे से आ गया और गाली-गलौज करने लगा। उसने दीपक को गाली-गलौज करने से मना किया तो उसने अपनी रिवाल्वर से उस पर फायर कर दिया था। तभी 5-6 लोगों ने उन पर डंडों से जानलेवा हमला करके जख्मी कर दिया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी दीपक शर्मा व संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed