{"_id":"6685fc9967b3802d60020646","slug":"two-accused-of-fatal-attack-on-dentist-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-120391-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: डेंटर पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: डेंटर पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। चार महीने पहले डेंटर पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनोज कुमार उर्फ मुनीष उर्फ कालू व वासुदेव निवासी कृष्णा नगर गामड़ी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
थाना केयूके में 22 फरवरी को दिए बयान में शुभम निवासी डेरा दिल्ली वाला ने बताया था कि उसका डेंटिंग-पेंटिंग का काम है। 21 जून की रात करीब साढ़े नौ बजे वह काम करके वापस घर जा रहा था। परशुराम चौक के पास पहुंचा तो वासु और कालू ने उस पर चाकू व ईंट से जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया था। लोगों को देखकर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी मनोज कुमार और वासुदेव को गिरफ्तार कर लिया।
मारपीट करने का आरोपी धरा
पिपली। एक महीने पहले मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरप्रीत उर्फ हैरी निवासी पिपली को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। थाना सदर में छह मई को दर्ज शिकायत में प्रवीन कुमार निवासी पिपली ने बताया था कि शाम करीब साढ़े सात बजे उसका चार साल का बेटा घर के सामने साइकिल चला रहा था।
विज्ञापन
उसी समय गली में रहने वाले युवक काफी तेजी से अपनी बाइक लेकर गली में आया, जिसे उसने गली में आराम से बाइक चलने के लिए कह दिया था। युवक ने फोन करके अपने पिता को बुला लिया और दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने बीच-बचाव करने आए सुनील कुमार पर भी धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी हरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया।
बाइक चुराने के दो आरोपी काबू
कुरुक्षेत्र। छह महीने पहले बाइक चुराने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिव सागर उर्फ पारुल निवासी झांसा व अशोक कुमार उर्फ बाबा निवासी दुनिया माजरा को जिला जेल में बंद थे। थाना केयूके में 31 दिसंबर को दर्ज शिकायत में रोहित कुमार निवासी बारवा ने बताया था कि वह अपनी बाइक पर एलएनजेपी अस्पताल आया था। वह बाइक को अस्पताल की पार्किंग में खड़ा करके अस्पताल में चला गया था। कुछ समय बाद वापस आया तो उसकी बाइक चोरी हो गई थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शिव सागर और अशोक कुमार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से दोनों आरोपी कारागार भेज दिए।