फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused of extortion and snatching arrested

Kurukshetra News: वसूली, छीनाझपटी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 30 Nov 2023 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 30 Nov 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Two accused of extortion and snatching arrested
कुरुक्षेत्र। चार दिन पहले ट्रक मालिक से जबरन वसूली व छीनाझपटी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरनाम सिंह निवासी रायवाली जिला अंबाला व जसबीर सिंह उर्फ सनी निवासी डेराबस्सी जिला मोहाली पंजाब के कब्जे से सात हजार रुपये, छीना गया मोबाइल व वारदात में इस्तेमाल लोहे का पाना बरामद हुआ।
विज्ञापन

थाना शाहाबाद पुलिस में 26 नवंबर को दर्ज शिकायत में संजीव कुमार निवासी चांदपुर जिला बिजनौर यूपी ने बताया था कि उसके ट्रक पर ईश्वर चंद निवासी शेखपुरी मीना बतौर चालक काम करता है। वह दोनों 25 नवंबर रात करीब साढ़े 10 बजे ट्रक में चावल लादकर कर जालंधर से करनाल के लिए चले थे।
विज्ञापन

अगली सुबह करीब चार बजे शाहाबाद क्षेत्र में एक ढाबा के सामने अपना ट्रक रोका तो तीन युवक आए और मोबाइल मांगने लगे। मना करने आरोपी ट्रक में चढ़ गए और उसका मोबाइल छीन लिया था। आराेपी उसके साथ मारपीट कर उसे जबरदस्ती कार में बैठाकर ले गए। आरोपियों ने उससे जबरदस्ती दोस्तों से मोबाइल में पैसे डलवाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उसने रिश्तेदारों और दोस्तों से अलग-अलग किस्तों में 25 हजार रुपये उनके मोबाइल में डलवा दिए थे। बाद में आरोपी उसे मिर्ची होटल के सामने छोड़कर भाग गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए दो ने करते हुए आरोपी गुरनाम सिंह व जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड मांगा। इस पर अदालत के दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed