फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused of drug smuggling arrested

Kurukshetra News: नशा तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Two accused of drug smuggling arrested
कुरुक्षेत्र। नशा तस्करी करने के आरोप में एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8.55 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान कुरुक्षेत्र निवासी अभिषेक उर्फ प्रिंस और गौरव के रूप में हुई है। सात मई को एंटी नारकोटिक सेल की टीम ज्योतिसर पुलिस चौकी के पास तैनात थी। गुप्त सूचना मिली कि अभिषेक और गौरव कार में पिहोवा से लौहार माजरा होते हुए खिदरपुरा जा रहे हैं और उनके पास बड़ी मात्रा में हेरोइन हो सकती है। सूचना के आधार पर टीम ने लौहार माजरा में नाकाबंदी कर उक्त आरोपियों को काबू कर लिया व इनकी कार की तलाशी ली गई, जिसमें 8.55 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन



नशा तस्करी करने का आरोपी पकड़ा
शाहाबाद। एंटी नारकोटिक सेल ने नशा सप्लाई के आरोप में बीबीपुर गांव के निवासी अश्वनी उर्फ मट्टू को हिरासत में लिया है। पुलिस टीम शाहाबाद मंदिर के पास मौजूद थी। उसी समय गुप्त सूचना के आधार पर लाडवा चौक के पास जतिन कुमार उर्फ आकू को पकड़ा, जिसकी तलाशी लेने पर 10.31 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। जतिन के खिलाफ थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले की आगे की जांच में टीम ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया जोकि हेरोइन आपूर्ति करने का मुख्य आरोपी था।
विज्ञापन


हेरोइन के साथ आरोपी काबू
पिहोवा। सीआईए दो की टीम ने नशीले पदार्थों रखने के आरोप में शहर निवासी मालक सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 24.96 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सात मई को टीम चौक के पास तैनात थी। उसी समय गुप्त सूचना मिली कि मालक सिंह हेरोइन बेचने का धंधा करता है और वह आज भी चीका रोड पर नशेड़ियों को नशीला पदार्थ बेचने जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने चीका रोड पर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक चीका रोड पर संदिग्ध रूप से घूमता दिखा। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की और तलाशी लेने पर उसके पास से उक्त नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरीशुदा गहने खरीदने का आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। सीआईए एक की टीम ने चोरीशुदा गहने खरीदने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आमीन गांव निवासी शिवम फुले उर्फ राजन के रूप में हुई है। 11 फरवरी को आमीन निवासी एक महिला ने थाना केयूके में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया था कि वह घर पर अकेली थी, क्योंकि उसका बेटा और बहू शादी समारोह में गए थे। उसी रात किसी ने उनके घर के चौबारे से सोने के गहने और पांच हजार रुपये चुरा लिए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को सौंपी थी। 17 मार्च को टीम ने आमीन निवासी अंकुश को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से चोरीशुदा सोने की चेन बरामद हुई थी। अंकुश को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। अब टीम ने जांच को आगे बढ़ाते हुए शिवम फुले को गिरफ्तार किया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


मोटरसाइकिल चोरी करने का आरोपी जेल भेजा
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम ने कुरुक्षेत्र निवासी अमृत उर्फ मिट्ठू को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लिया और मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया। 25 मार्च को थानेसर निवासी साहिल अत्रेजा ने थाना कृष्णा गेट में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि वह मोटरसाइकिल लेकर झांसा रोड पर चाबी बनवाने गए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल एक दुकान के बाहर खड़ी की थी, कुछ देर बाद वहां से उनकी मोटरसाइकिल को किसी ने चुरा लिया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर प्रारंभिक जांच के बाद मामला अपराध अन्वेषण शाखा-एक को सौंपा गया। पांच मई को टीम ने उक्त आरोपी को प्रोडक्शन वारंट के आधार पर हिरासत में लिया। जांच में उसकी संलिप्तता की पुष्ट होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed