{"_id":"62e58fdff365650d3c783717","slug":"two-accused-arrested-for-trying-to-burn-alive-kurukshetra-kurukshetra-news-knl116342829","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदा जलाने की कोशिश करने के दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदा जलाने की कोशिश करने के दो आरोपी काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। शराब ठेकेदार को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बाल्टी व डंडा बरामद किया है। थाना केयूके पुलिस ने आरोपी विनय उर्फ फल्गु ौर मनीष कुमार उर्फ बूटा वासी दयालपुर को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है।
दयालपुर वासी कंवरपाल ने 30 जून को पुलिस को दिए अपने बयान में बताया था कि उसका गांव दयालपुर में शराब के ठेके में हिस्सा है। वह 30 जून शाम पौने सात बजे शराब ठेके पर बैठा था। तभी उसे सूचना मिली कि गांव दयालपुर में मनीष उर्फ बूटा अपने फार्म पर अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना पर वह अपने हिस्सेदार जसविंद्र सिंह वासी दयालपुर के साथ अपनी ऑल्टो कार में मनीष के फार्म पर उसे समझाने के लिए पहुंचा था। मनीष, उसके पिता रामचंद्र व विनय उसे वहां मिले तो उसने उनको अवैध रूप से शराब न बेचने का आग्रह किया।
इस पर वह लोग उनके साथ गाली-गलौज करने लगे तथा उनको जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोपी लोग शराब के नशे में थे। मामला बढ़ता देख वह लोग वापस अपनी कार के पास आने लगे। इस पर मनीष और विनय ने उस पर पेट्रोल फेंक दिया, जो उसकी कार पर भी गिरा था। उसी समय रामचंद्र ने डंडे पर बांधे कपड़े पर आग लगाकर उसके ऊपर फेंक दिया, जिससे उसके कपड़ों व कार में आग लग गई थी। साथी जसविंद्र सिंह ने उसकी आग बुझाई। तब तक उसका शरीर काफी जल गया था। साथी ने उसे सरकारी अस्पताल दाखिल कराया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच करते हुए आरोपी विनय उर्फ फल्गु व मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया।