फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused arrested for snatching two women including a teacher

Kurukshetra News: शिक्षिका समेत दो महिलाओं से छीनाझपटी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for snatching two women including a teacher
कुरुक्षेत्र/लाडवा। दो दिन पहले शिक्षिका समेत दो महिलाओं के साथ छीनाझपटी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिषेक व अंकुश निवासी भूत माजरा के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई। पुलिस में 11 जुलाई को दर्ज शिकायत में शिक्षिका मोनिका निवासी गोविंद पुरी कॉलोनी ने बताया कि वह वीरवार को स्कूल में ड्यूटी करके अपने घर जा रही थी। वह बाबैन चौक पर कार से उतरी तभी दो नकाबपोश युवक पीछे से आए और उसका पर्स छीनकर बाइक पर फरार हो गए थे। उसके पर्स में करीब एक हजार रुपये और उसका मोबाइल था।
विज्ञापन

अन्य मामले में सुरेश रानी निवासी सराफा बाजार ने बताया था कि वह वीरवार को अपने घर से दवा लेने के लिए बाजार गई थी। दवाई लेकर वह श्री राधा-कृष्ण मंदिर के पास सराफा बाजार पहुंची तो पीछे से बाइक पर आए दो युवक उसका पर्स छीनकर भाग गए थे। उसके पर्स में करीब दो हजार रुपये, मोबाइल, कागजात और घर की चाबियां थी। शिकायत पर पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी अभिषेक व अंकुश को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से दोनों आरोपी कारागार भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed