{"_id":"683f5947dcc96c1cff0f59dc","slug":"two-accused-arrested-for-snatching-earring-from-woman-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-136670-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: महिला से बाली छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: महिला से बाली छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पिहोवा। छीनाझपटी की वारदात को सुलझाते हुए महिला से बाली छीनने के आरोप में सीआईए दो की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पिहोवा के रहने वाले साहिल व राहुल के रूप में हुई है। 31 मई को भट्ट माजरा निवासी एक महिला अंबाला रोड पर मारुति एजेंसी के सामने हर रोज की तरह फ्रूट की रेहड़ी लगाए हुए थी। दोपहर 12 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो युवक उससे बाली झपटकर ले गए थे।
चोरी हुए ट्रांसफार्मर का सामान खरीदने का आरोपी काबू
कुरुक्षेत्र। चोरी हुए ट्रांसफार्मर का सामान खरीदने के आरोप में सीआईए दो की टीम ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी मोहम्मद शाकिर को गिरफ्तार किया है। अप्रैल 25 की रात को चोरों ने खेडी व बोडला गांव से किसानों के खेतों में लगे 16 केवीए के ट्रांसफार्मर से सामान चोरी कर लिया था। जिसकी शिकायत मिलने के बाद बिजली निगम के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर चोरी हुए ट्रांसफार्मर के सामान का आकलन किया और पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। टीम ने इस मामले में छह मई को सहारनपुर यूपी के रहने वाले लीम अहमद, अब्दुल रहमान व गयूर को गिरफ्तार कर साढ़े चार क्विंटल तांबा तार, लोहा पत्ती, चोरी करने के औजार सहित वारदात में प्रयोग दो मोटरसाइकिल बरामद करने के बाद पांच दिन रिमांड पर लिया था। आगामी कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी को पकड़ा है।
पिकअप वाहन चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। पिकअप वाहन चोरी के मामले में सीआईए एक की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के जिला लुधियाना के माडल टाउन के रहने वाले हंसराज उर्फ लालू के रूप में हुई है। पिहोवा के रहने वाले गगन ने नौ अप्रैल की दोपहर को उसने पिकअप अपने घर के आगे गली में खड़ी की थी। 10 अप्रैल को सुबह चार बजे पिकअप वाहन नहीं मिला था। 30 अप्रैल को टीम ने मामले में पंजाब के बरनाला के रहने वाले रवि कुमार, चार मई को संगरूर जिला के गांव मैहला निवासी कुलदीप राम को व 29 मई नीरज व राजीव गिरफ्तार किया था। जांच को आगे बढ़ाते हुए उक्त आरोपी को काबू कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 16 बोतल शराब बरामद की गई है। थाना शाहाबाद की टीम ने शाहाबाद निवासी अरुण कुमार और थाना कृष्णा गेट की टीम ने कीर्तिनगर निवासी राकेश उर्फ चोटी को गिरफ्तार करके अरुण से आठ बोतल व राकेश से 32 पव्वा बरामद किए हैं।
सोमवार को थाना शाहाबाद टीम गस्त पर लैंड मार्क चौक के पास मौजूद थी। सूचना मिली कि अरुण कुमार कमेटी सेंटर के पास अवैध रूप से शराब बेचता है। टीम ने कमेटी सेंटर के पास अरुण को काबू कर लिया। वहीं थाना कृष्णा गेट की टीम ने सूचना के आधार पर राकेश उर्फ चोटी को आंबेडकर चौक रेलवे फाटक के पास से राकेश कुमार को काबू कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया।
पत्थरों वाला बाजार से मोटरसाइकिल चोरी
शाहाबाद। शहर के पत्थरों वाला बाजार में खरीदारी करने आए एक युवक का मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। पुलिस को दी शिकायत में जगदीश मार्ग के रहने वाले सुरिंदर कुमार ने बताया कि वह एक जून को रात सात बजे के करीब मोटरसाइकिल से बाजार आया था। उसने मोटरसाइकिल वहीं पास में खाली जगह खड़ी कर दी। वापस आया तो गायब मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।